AI डेटा सेंटर से बढ़ रहा तापमान, करोड़ों लोग प्रभावित, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने किया विश्लेषण

AI डेटा सेंटर से बढ़ रहा तापमान, करोड़ों लोग प्रभावित, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने किया विश्लेषण

Cambridge University Study on AI Data Centers: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के नए शोध में सामने आया है कि एआइ डेटा सेंटर अपने आसपास के इलाकों का तापमान तेजी से बढ़ा रहे हैं। इससे दुनिया भर में 34 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि डेटा सेंटर शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्र में औसतन 3.6 डिग्री फारेनहाइट तापमान बढ़ता है। कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी 16.4 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गई। यह असर 10 किलोमीटर दूर तक दर्ज किया गया है।

6000 डेटा सेंटरों के आसपास के क्षेत्र शामिल किए…

शोध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के अर्थ ऑब्जर्वेशन समूह के वैज्ञानिकों ने किया। इसमें पिछले 20 वर्षों के तापमान आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। 6,000 से अधिक डेटा सेंटर के आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया। इन इलाकों को इसलिए चुना गया ताकि अन्य कारणों का असर कम रहे। अध्ययन में मौसमी बदलाव और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे कारकों को अलग किया गया। इसके बाद भी तापमान में स्पष्ट वृद्धि दर्ज हुई। वैज्ञानिकों के अनुसार डाटा प्रोसेसिंग और कूलिंग सिस्टम से निकलने वाली गर्मी इसका मुख्य कारण है।

और बढ़ेगी यह समस्या

अध्ययन में मैक्सिको और स्पेन जैसे क्षेत्रों में समान पैटर्न देखा गया। जहां डेटा सेंटर तेजी से बढ़े, वहां तापमान में असामान्य बढ़ोतरी हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि एआइ डेटा सेंटर आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ेंगे। ऐसे में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह रुझान पर्यावरण और मानव जीवन दोनों पर असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *