Ahmedabad: भीषण गर्मी में 8वीं तक के बच्चों का समय दोपहर 12 तक रखें स्कूल-डीईओ

Ahmedabad: भीषण गर्मी में 8वीं तक के बच्चों का समय दोपहर 12 तक रखें स्कूल-डीईओ

Ahmedabad. शहर में भीषण गर्मी और शुक्रवार को भी हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए शहर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रोहित चौधरी ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल के बच्चों के समय को सुबह से दोपहर 12 बजे तक रखने की सलाह दी है।

इस संबंध में गुरुवार को सभी स्कूलों को लिखित में निर्देश भी जारी किए हैं। इस निर्देश में संचालकों, प्राचार्य से कहा है कि वे शिक्षकों को हीट वेव से बचाव के लिए जरूरी उपाय बच्चों को बताने को कहें। स्कूल में खुले में कोई शैक्षणिक कार्य ना कराएं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एएमटीएस बस स्टैंड पर लगाए फव्वारा, यात्रियों को राहत

अहमदाबाद. शहर में बीते तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चल रही गर्म हवाओं को देखते हुए एएमटीएस ने भी बस स्टैंड पर यात्रियों को राहत देने की पहल की है। लाल दरवाजा एएमटीएस बस स्टैंड पर पानी के फव्वारा लगाए हैं। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक फव्वारा यानी पानी का छिड़काव किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा एएमटीएस और बीआरटीएस स्टैंडों पर ऐसी व्यवस्था करने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *