अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस आज से बांद्रा टर्मिनस तक

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस आज से बांद्रा टर्मिनस तक

31 मार्च तक चलेगी

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे की ओर से मुंबई सेंट्रल-वटवा एवं अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस रविवार 8 मार्च से 31 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस तक चलेगी।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन नं. 12933 बांद्रा टर्मिनस-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस इस दौरान मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12934) 8 से 31 मार्च तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर दोपहर 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचकर समाप्त होगी। अन्य सभी स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान का समय पूर्ववत रहेगा।

एक अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जुड़ेगा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस-वटवा तथा 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस में रविवार 8 से 31 मार्च तक एक अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जोड़ा जाएगा। अब यह ट्रेन 22 एलएचबी कोच के साथ चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *