Ahmedabad: दुपहिया वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बच्ची जख्मी

Ahmedabad: दुपहिया वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बच्ची जख्मी

Ahmedabad. शहर में तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते वाहन दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार देर रात शहर के दाणीलीमडा क्षेत्र में शक्ति सोसाइटी के पास हुई।

इसी सोसाइटी में रहने वाले नूरमोहम्मद शेख (74) नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी समय बेकाबू दुपहिया वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते वे नीचे गिरे और उनका सिर लोहे के दरवाजे से टकरा गया। इसके साथ पास खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची को भी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए एलजी अस्पताल ले जाया गया, जहां नूर मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में इमरान शेख ने के डिवीजन ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नाबालिग चला रहा था वाहन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना के समय दुपहिया वाहन 13 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। जांच में सामने आया कि बालक के पिता नौकरी पर गए थे। घर में मां अकेली थी। इस दौरान बालक बिना बताए दुपहिया वाहन ले गया। इसका पता चलने पर ढूंढने को मां बाहर निकली। इस समय तक बालक ने दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में वाहन के मालिक को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *