आगरा के सर्राफाओं का ट्रेड बिल पर विरोध:महापौर को सौंपा ज्ञापन,बोले-बिल वापस नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

आगरा के सर्राफाओं का ट्रेड बिल पर विरोध:महापौर को सौंपा ज्ञापन,बोले-बिल वापस नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

आगरा में नगर निगम के द्वारा लाए गए ट्रेड बिल का विरोध तेज होता जा रहा है। शहर का व्यापारी वर्ग इसका पूर्ण जोर विरोध कर रहा है। सोमवार को शहर के सर्राफा व्यापारी नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने बिल को लेकर विरोध जताया। इसके बाद आगरा नगर निगम की मेयर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद महापौर ने सर्राफा व्यापारी को आश्वासन दिया और कहा कि शहर के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
सर्राफा व्यापारी ने कहा-UP में 17 नगर निगम है, और किसी भी निगम में ट्रेड बिल नहीं है। किसी भी निगम में सरकार ने इसे लागू नहीं किया है। आगरा में इसे लाकर जर्बदस्ती थोपा जा रहा है। इसके आने के बाद शहर के हर छोटे-बड़े व्यापारी का इससे उत्पीड़न होगा। व्यापारियों को व्यापार करने में काफी परेशानियां आएगी। इसे निरस्त किया जाना चाहिए, अगर अगर ये बिल आता है तो व्यापारी को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा-इस समस्या को लेकर कई बार वे नगरायुक्त से मिलने के लिए यहां आए, लेकिन वह कभी मिलते ही नहीं है। नगरायुक्त को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। इस दौरान मेयर ने कहा- नगरायुक्त क्यों नहीं मिलेंगे वह अधिकारी हैं उनका काम है तुम्हारा काम करना, हो सकता है वे कहीं किसी कामों की वजह से बिजी हो और आपसे मिल नहीं पाए हो। महापौर बोली-व्यापारियों हित में उठेंगे कदम महापौर हेमलता दिवाकर ने कहां, सदन में ट्रेड बिल का मुद्दा उठाया जाएगा, व्यापारियों की हित में जो भी फैसले होंगे वह लिए जाएंगे, नगर निगम के द्वारा शहर के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा, कुछ दिन बाद सदन है , सदन में ट्रेडमिल को लेकर चर्चा की जाएगी आप मुझ पर विश्वास रखिए, आपके विश्वास पर खराब करने का काम मेरा है,

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *