एएमसी स्टेडियम में 6 फरवरी से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती:20 फरवरी तक चलेगा चयन, 13 जिलों के करीब 13 हजार अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

एएमसी स्टेडियम में 6 फरवरी से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती:20 फरवरी तक चलेगा चयन, 13 जिलों के करीब 13 हजार अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

लखनऊ छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (एएमसी) के AMC स्टेडियम में छह फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली बीस फरवरी तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश के तेरह जिलों से लगभग तेरह हजार चयनित अभ्यर्थी भाग लेंगे। ये सभी अभ्यर्थी पिछले वर्ष जुलाई माह में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं। चार श्रेणियों में होगा चयन मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह के अनुसार, इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/भंडारपाल तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए चयन किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही छठी अग्निवीर भर्ती रैली है, जिसे सेना भर्ती कार्यालय, लखनऊ के अंतर्गत संपन्न कराया जा रहा है। रात दो बजे तक अनिवार्य रिपोर्टिंग भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने निर्धारित दिवस पर रात्रि दो बजे तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। सेना प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के दलालों से दूर रहें और किसी के बहकावे में न आएं। इन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग इस भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जनपदों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। आइए जानते हैं भर्ती रैली का शेड्यूल 6 फरवरी: 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं व 10वीं पास) की रैली। 7 फरवरी: सभी 13 जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की रैली। 8 फरवरी: औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल भर्ती। 9 फरवरी: बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल भर्ती। 10 फरवरी: कानपुर नगर जिले की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली। 11 फरवरी: फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर और खागा तहसीलें तथा लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी रैली। 12 फरवरी: चित्रकूट की कर्वी, मऊ, मानिकपुर, राजापुर तथा कानपुर देहात की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी रैली। 13 फरवरी: हमीरपुर की हमीरपुर, राठ, सरीला, मौदहा और उन्नाव की सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर व बांगरमऊ तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी रैली। 14 फरवरी: गोंडा की गोंडा, तरबगंज, मनकापुर, कर्नलगंज और बांदा की बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी, पैलानी तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी रैली। 15 फरवरी: कन्नौज की छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, हसेरन तथा महोबा की कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी रैली। 16 फरवरी: औरैया की बिधूना, औरैया, अजीतमाल तथा बाराबंकी की फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी रैली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *