भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज गुरुवार से लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में हो गया। रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तत्वावधान में रिक्रूटिंग ऑफिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित यह भर्ती रैली 06 फरवरी से शुरू की गई है। पहले दिन ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों की भर्ती भर्ती रैली के पहले दिन सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की सभी तहसीलों से अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इस श्रेणी के लिए कुल 370 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिनमें से 265 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। मेजर जनरल मनीष कुमार ने रैली का किया शुभारंभ पहले दिन मेजर जनरल मनीष कुमार, जेडआरओ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने भर्ती रैली को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का संदेश दिया। 7 फरवरी को क्लर्क और एसकेटी श्रेणी की भर्ती 07 फरवरी को इन्हीं 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) श्रेणी की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें लिखित योग्यता के साथ शारीरिक और तकनीकी मानकों की भी कड़ी जांच की जाएगी। 13 जिलों से 13 हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ के तहत औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों से करीब 13,000 अभ्यर्थियों को इस भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दलालों से दूर रहने की सख्त चेतावनी सेना की ओर से अभ्यर्थियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। किसी भी तरह की समस्या या भ्रम की स्थिति में उम्मीदवार सीधे रिक्रूटिंग ऑफिस मुख्यालय लखनऊ से संपर्क करें।


