कटिहार में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक गढ़वाल ग्राउंड, सिरसा मिलिट्री स्टेशन में किया जाएगा। इस भर्ती रैली का आयोजन आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, कटिहार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बिहार के 12 जिलों से शॉर्टलिस्ट किए गए लगभग 6000 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। पहले दिन भागलपुर और बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया भर्ती रैली के पहले दिन भागलपुर और बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) को चयन प्रक्रिया की पहली सीढ़ी बनाया गया है। सेना भर्ती अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन CEE को युवाओं से बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। CEE में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां सेना भर्ती कार्यालय कटिहार ने रैली के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय सैन्य प्राधिकरण के सहयोग से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। मौसम को देखते हुए ठंड और संभावित बारिश से बचाव के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार के दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है। अधिकारियों ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में सेवा का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित, कुशल और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज को लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कटिहार में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक गढ़वाल ग्राउंड, सिरसा मिलिट्री स्टेशन में किया जाएगा। इस भर्ती रैली का आयोजन आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, कटिहार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बिहार के 12 जिलों से शॉर्टलिस्ट किए गए लगभग 6000 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। पहले दिन भागलपुर और बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया भर्ती रैली के पहले दिन भागलपुर और बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) को चयन प्रक्रिया की पहली सीढ़ी बनाया गया है। सेना भर्ती अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन CEE को युवाओं से बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। CEE में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां सेना भर्ती कार्यालय कटिहार ने रैली के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय सैन्य प्राधिकरण के सहयोग से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। मौसम को देखते हुए ठंड और संभावित बारिश से बचाव के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार के दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है। अधिकारियों ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में सेवा का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित, कुशल और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज को लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


