पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आधार कार्ड में कम करवाई उम्र, जानिए कैसे पकड़ा गया

पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आधार कार्ड में कम करवाई उम्र, जानिए कैसे पकड़ा गया

UP Police मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एक युवक ने आधार कार्ड में अपनी उम्र कम करवा ली। इसने एक दो नहीं बल्कि पूरे दस साल उम्र करवाई तो इसे देखकर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। इस पर आरोपी को आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो आधार में उम्र परीक्षा के मुताबिक थी लेकिन जब मौके पर ही आधार कार्ड की E-KYC कराई गई तो पता चला कि आरोपी ने डुप्लीकेट आधार कार्ड बना रखा था। असली आधा कार्ड में उम्र दस साल अधिक थी।

चेहरे से लग रही थी अधिक उम्र ( UP Police )

इस गड़बड़ी पर फर्जी अभ्यर्थी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसने पूछने पर अपना नाम मोनू पुत्र छोटे सिंह निवासी मुरादाबाद बताया। मेरठ कॉलेज मेरठ में इसकी परीक्षा होनी थी। यह परीक्षा स्थल पर पहुंचा तो इसे देखकर परीक्षा की स्थल पर लगाए गए सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा। जो आधार कार्ड आरोपी ने दिखाया उसमे उम्र परीक्षा के लिए ठीक थी लेकिन चेहरे से वह अधिक उम्र का लग रहा था।

अधार कार्ड में गड़बड़ी करने वाले पर भी गिरेगी गाज

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि शक होने पर युवक के आधार कार्ड की जांच कराई गई तो पता चला कि उसकी उम्र दस साल कम दिखाई गई है। असली आधार कार्ड दूसरा था। केवाइसी होने पर असली आधार कार्ड का डाटा स्क्रीन पर आ गया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इसने कहां पर और कैसे आधार कार्ड में गड़बड़ी कराई थी। पुलिस का कहना है कि जिस केंद्र से आरोपी ने अपने आधार कार्ड में हेरा-फेरी कराई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *