आगर मालवा में हाल ही हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने कलेक्टर प्रीति यादव ने बुधवार को कानड़ क्षेत्र के जस्साखेड़ी, भडभूंजी, कोलुखेड़ी और कुंडलाखुर्द गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी ली। कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के दिए निर्देश
किसानों ने कलेक्टर को बताया कि ओलावृष्टि से खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस पर प्रीति यादव ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे करने और वास्तविक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके। अधिकारियों और किसानों ने साझा की जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, किसान नेता डूंगर सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और उद्यानिकी अधिकारी भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों में हुए नुकसान और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी साझा करने पहुंचे। प्रशासन की कार्रवाई का आश्वासन
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे में वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को उचित सहायता मिल सके। किसानों में नुकसान को लेकर चिंता है, लेकिन प्रशासन ने जल्द सर्वे कर राहत सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


