टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:अपने भतीजे के साथ खेलते दिखे क्रिकेट, खुद की बॉलिंग; कहा- ऐसे ही खेलते और जीतते रहना है

टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:अपने भतीजे के साथ खेलते दिखे क्रिकेट, खुद की बॉलिंग; कहा- ऐसे ही खेलते और जीतते रहना है

T-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। एक बच्चे ने उन्हें माला पहनाया। ईशान किशन ने बच्चे को किस भी किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी इंडिया टीम जीती है। ये हमारे पूरे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसे ही हम क्रिकेट खेलते रहे और जीतते रहे। अगर मैं अच्छा करूंगा तो यहां से जो भी युवा क्रिकेट में जाना चाहते हैं, उनके लिए एक मोटिवेशन होगा। मैं अपनी तरफ से हमेशा कोशिश करता हूं कि जितने प्लेयर हर जगह से बढ़ सकते हैं, वह बढ़े। अभी हम लोगों ने वर्ल्ड कप खेला है। आपको बस मेहनत करना है, कहीं से भी आप आगे बढ़ सकते हैं। आगे भी खेलते रहना है, जीतते रहना है। वहीं, अपने भतीजे के साथ क्रिकेट भी खेली। खुद बॉलिंग करते दिखे और भतीजा बेटिंग कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे ही खेलते रहना है। ईशांन किशन हाईकोर्ट के वकील अजय ठाकुर के घर पहुंचे। अपने मौसेरी बहन वैष्णवी सिंह और उनके पति ऋत्विक ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद परिवार वालों को सांत्वना देने आए हैं। जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सामने आई टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में ईशान किशन ने 24 बॉल पर 54 रन बनाया था। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 16वें ओवर के 5वीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए थे। टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई थी। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही थी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी-20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *