ट्रंप की खार्ग आइलैंड पर हमले की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कुवैत के तेल टैंकर पर किया हमला

ट्रंप की खार्ग आइलैंड पर हमले की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कुवैत के तेल टैंकर पर किया हमला

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) अभी भी जारी है और आज इस युद्ध का 32वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ईरान पर हमलों का सिलसिला जारी है, तो ईरान भी मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दावा किया है कि युद्धविराम के लिए ईरान से अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत चल रही है। हालांकि ट्रंप ने ईरान के खार्ग आइलैंड (Kharg Island) पर हमला करने और ईरानी तेल को कब्ज़े में लेने की धमकी भी दी है। साथ ही ईरान के सभी ऊर्जा संयंत्रों को भी तबाह करने की बात कहकर ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है। ऐसे में अब ईरान ने पलटवार किया है।

कुवैत के तेल टैंकर पर किया हमला

ईरान ने एक बार फिर कुवैत को निशाना बनाया है, लेकिन इस बार सीधे कुवैत पर हमला नहीं किया। ईरानी सेना ने आधी रात के बाद दुबई पोर्ट के पास लंगरगाह क्षेत्र में तेल से भरे कुवैती टैंकर पर हमला किया।बताया जा रहा है कि ईरान ने जिस कुवैती तेल टैंकर को निशाना बनाया, उसका नाम अल-सलमी था। ईरान के इस हमले से तेल के टैंकर में आग लग गई और पूरा तेल भी बह गया। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बयान जारी करते हुए इस घटना की जानकारी दी।

चालक दल नहीं हुआ हताहत

ईरान के इस हमले में कुवैती तेल टैंकर ले चालक दल में से कोई भी हताहत नहीं हुआ। सभी 24 लोग सुरक्षित हैं। हमले के तुरंत बाद आपातकालीन और अग्निशमन दल तैनात किए गए और अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया, जिसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कुवैत पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत

सोमवार को ईरान ने कुवैत में एक पावर और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट पर हमला किया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मारा गया व्यक्ति प्लांट में काम करता था। इस हमले में प्लांट की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। साथ ही कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *