वर्ल्डकप जीत के बाद कानपुर में चौतरफा जश्न:तिरंगा लेकर लोग सड़क पर निकले, पूरे शहर में चौतरफा आतिशबाजी-जश्न का माहौल

वर्ल्डकप जीत के बाद कानपुर में चौतरफा जश्न:तिरंगा लेकर लोग सड़क पर निकले, पूरे शहर में चौतरफा आतिशबाजी-जश्न का माहौल

भारत के टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद पूरे देश के साथ कानपुर में भी जश्न का माहौल है। टीम इंडिया के जीतते ही कानपुर के आर्य नगर चौराहा, माल रोड, किदवई नगर चौराहा और शहर में चौतरफा जश्न का माहौल है। लोग सड़क पर तिरंगा लेकर निकले और सड़क पर भांगड़े की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। इसके साथ ही हर गली-मोहल्ले और प्रमुख चौराहों पर जमकर आतिशबाजी देखने को मिली। देर रात तक लोग चौतरफा जश्न मनाते रहे। कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई, अभिषेक शर्मा ने आलोचकों को दिया जवाब मैच में भारतीय बल्लेबाजों का रौद्र रूप देखने को मिला। न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज, जो मैच से पहले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, वे मैदान पर रनों के लिए तरसते नजर आए। हालत यह थी कि कई कीवी गेंदबाज पिटते-पिटते खुद अपने ‘अर्धशतक’ (खर्च किए गए रन) के करीब पहुँच गए। सबसे ज्यादा चर्चा युवा अभिषेक शर्मा की रही, जिनके चयन पर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्होंने तूफानी पारी खेलकर न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि अपने आलोचकों का मुँह भी बंद कर दिया। अहमदाबाद खामोश रहेगा’ वाला दावा उल्टा पड़ा मैच से पहले न्यूज़ीलैंड के कप्तान का बयान सोशल मीडिया पर वायरल था कि वे भारतीय फैंस को निराश करेंगे। इस पर प्रशंसकों का कहना है कि मैदान पर जो हुआ, उसने कीवियों का ओवरकॉन्फिडेंस तोड़ दिया। स्थानीय निवासी अक्षय अवस्थी ने कहा, “खामोश तो हमने उन्हें कर दिया। उनके गेंदबाज जो बड़बड़ा रहे थे और बल्लेबाज जो सपने देख रहे थे, हमारी बॉलिंग यूनिट ने सबको नेस्तनाबूत कर दिया।” धोनी-रोहित का ‘लकी चार्म’ और 150 करोड़ की उम्मीदें स्टेडियम में एक बेहद खास पल तब आया जब टीम इंडिया के दो दिग्गज एमएस धोनी और रोहित शर्मा खुद ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुँचे। फैंस इसे भारत के लिए ‘लकी मोमेंट’ मान रहे हैं। एक नन्हे प्रशंसक ने कहा, “जब भी माही भाई स्टैंड्स में होते हैं या फाइनल देखने आते हैं, भारत कभी नहीं हारता।” 2007 और 2024 के बाद अब तीसरी बार विश्व विजेता बनकर भारत ने साबित कर दिया है कि क्रिकेट की दुनिया में फिलहाल उनका कोई सानी नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *