देकुली धाम में दुकानों का टेंडर हैंडओवर के बाद:एसडीएम बोले- मंदिर परिसर के बाहर कुल 74 दुकानें प्रस्तावित

देकुली धाम में दुकानों का टेंडर हैंडओवर के बाद:एसडीएम बोले- मंदिर परिसर के बाहर कुल 74 दुकानें प्रस्तावित

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुणाल ने बुधवार शाम एक प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ (देकुली) धाम में मंदिर परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एसडीएम ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर के बाहर कुल 74 दुकानें प्रस्तावित हैं। इनमें से अब तक 47 दुकानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष दुकानें पर्यटन विभाग द्वारा बनाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानों का निर्माण पूर्ण होने के बाद जब पर्यटन विभाग द्वारा इन्हें जिला प्रशासन को हैंडओवर किया जाएगा, तभी दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अनुमान है कि शेष दुकानों का निर्माण लगभग तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में अभी करीब दो महीने का समय और लगेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तालाब के किनारे फूल बेचने वाले माली एवं अन्य छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध करा दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुणाल ने बुधवार शाम एक प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ (देकुली) धाम में मंदिर परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एसडीएम ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर के बाहर कुल 74 दुकानें प्रस्तावित हैं। इनमें से अब तक 47 दुकानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष दुकानें पर्यटन विभाग द्वारा बनाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानों का निर्माण पूर्ण होने के बाद जब पर्यटन विभाग द्वारा इन्हें जिला प्रशासन को हैंडओवर किया जाएगा, तभी दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अनुमान है कि शेष दुकानों का निर्माण लगभग तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में अभी करीब दो महीने का समय और लगेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तालाब के किनारे फूल बेचने वाले माली एवं अन्य छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध करा दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *