राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद सवाई माधोपुर में बुधवार को बारिश देखने को मिली थी जिससे यहां तापमान में गिरावट हुई सवाई माधोपुर में बारिश और ठंडी हवाओं की चलते अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने यहां फिर सर्दी महसूस की। सवाई माधोपुर में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज सवाई माधोपुर में नहीं रहेगा। जिससे मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान गुरुवार को यहां हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं आगामी तीन चार दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।


