भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के रिक्शाडीह और जीरोमाइल बस स्टैंड की स्थिति पूरी तरह बदहाल हो गई है। दोनों जगहों पर कैंपस में बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे यात्रियों और बस संचालकों को भारी परेशाननियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह हालात और भी खराब दिखे। स्टैंड में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण बसों को खड़ा करने में परेशानी हो रही थी। कई जगहों पर मिट्टी गीली होने से चक्के धंस रहे थे। कीचड़ के जलते बसों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टैंड में काम करने वाले कर्मचारी बिपिन यादव और सुधीर शाह ने बताया कि एक दिन की बारिश में ये हाल है। अगर लगातार बारिश होती है तो क्या होगा। बस स्टैंड का पक्कीकरण बेहद जरूरी है। हर साल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नुकसान का किया जा रहा आकलन वहीं, जिले में तेज आंधी और बारिश से हुई फसल क्षति को लेकर कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि इसके लिए किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयकों की टीम को लगाया गया है। टीम गांव-गांव जाकर फसल क्षति का जायजा लेगी। इसके आधार पर रिपोर्टर तैयार की जाएगी। भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के रिक्शाडीह और जीरोमाइल बस स्टैंड की स्थिति पूरी तरह बदहाल हो गई है। दोनों जगहों पर कैंपस में बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे यात्रियों और बस संचालकों को भारी परेशाननियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह हालात और भी खराब दिखे। स्टैंड में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण बसों को खड़ा करने में परेशानी हो रही थी। कई जगहों पर मिट्टी गीली होने से चक्के धंस रहे थे। कीचड़ के जलते बसों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टैंड में काम करने वाले कर्मचारी बिपिन यादव और सुधीर शाह ने बताया कि एक दिन की बारिश में ये हाल है। अगर लगातार बारिश होती है तो क्या होगा। बस स्टैंड का पक्कीकरण बेहद जरूरी है। हर साल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नुकसान का किया जा रहा आकलन वहीं, जिले में तेज आंधी और बारिश से हुई फसल क्षति को लेकर कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि इसके लिए किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयकों की टीम को लगाया गया है। टीम गांव-गांव जाकर फसल क्षति का जायजा लेगी। इसके आधार पर रिपोर्टर तैयार की जाएगी।


