हत्या के बाद शव छुपाने का डंप एरिया बना समस्तीपुर:एक सप्ताह के दौरान दो महिला और एक बच्चे की लाश मिली; अब तक पहचान नहीं हो सकी है

हत्या के बाद शव छुपाने का डंप एरिया बना समस्तीपुर:एक सप्ताह के दौरान दो महिला और एक बच्चे की लाश मिली; अब तक पहचान नहीं हो सकी है

समस्तीपुर में एक सप्ताह के अंदर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिला और एक बच्चे का शव मिला है। लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामले में पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद शव को इस एरिया में डंप किया गया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गंडक नदी से मिला था महिला का शव 30 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर रहमतपुर गांव के पास बूढी गंडक नदी में एक महिला का शव मिला था। महिला के शरीर में पत्थर बंधा हुआ था। इसके साथ ही उसके दोनों हाथ-पैर को भी साड़ी से बांधा गया था। बाएं हाथ में इंट्रा कैथ भी लगा हुआ था । अब तक के अनुसंधान में पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ खाने से मौत की बात बताई जा रही है। पुलिस यह संभावना जता रही है कि लव मैरिज के बाद कोई युवक महिला को यहां लाया होगा। किसी कारण उसने खा ली होगी। इसके बाद उसका उपचार कराया, लेकिन मौत होने के बाद पहचान उजागर होने के डर से हाथ-पैर बांधकर यहां फेंक दिया।
जल्द होगा मामले का खुलासा, छानबीन चल रही है इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया यह मामला पूर्णतया हत्या का प्रतीत होता है। जिस तरह से महिला का शव मिला है, आशंका है मामले को दबाने के लिए ऐसा किया गया हो। आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की तस्वीर भेजी गई है। मानवीय और वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रेलवे ट्रैक पर महिला और बच्चे का शव मिला था 5 फरवरी को विद्यापति धाम स्टेशन के पास मऊ उत्तर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला और एक साल के बच्चे का शव मिला था। बच्चे की बॉडी ट्रैक के किनारे बोरी पर रखा हुआ था। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है। ताकि मामला खुदकुशी का लगे। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। जांच के लिए FSL टीम भी पहुंची थी। दूसरी जगह हत्या करके शव यहां फेंकेने की आशंका है। इस एंगल से भी छानबीन चल रही है। घटनास्थल और विद्यापति धाम स्टेशन की दूरी भी अच्छी खासी है। जिससे यह भी नहीं कहा जा सकता कि महिला स्टेशन पर आई थी। आसपास के सभी थाना क्षेत्र में तस्वीर भेजी गई है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। समस्तीपुर में एक सप्ताह के अंदर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिला और एक बच्चे का शव मिला है। लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामले में पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद शव को इस एरिया में डंप किया गया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गंडक नदी से मिला था महिला का शव 30 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर रहमतपुर गांव के पास बूढी गंडक नदी में एक महिला का शव मिला था। महिला के शरीर में पत्थर बंधा हुआ था। इसके साथ ही उसके दोनों हाथ-पैर को भी साड़ी से बांधा गया था। बाएं हाथ में इंट्रा कैथ भी लगा हुआ था । अब तक के अनुसंधान में पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ खाने से मौत की बात बताई जा रही है। पुलिस यह संभावना जता रही है कि लव मैरिज के बाद कोई युवक महिला को यहां लाया होगा। किसी कारण उसने खा ली होगी। इसके बाद उसका उपचार कराया, लेकिन मौत होने के बाद पहचान उजागर होने के डर से हाथ-पैर बांधकर यहां फेंक दिया।
जल्द होगा मामले का खुलासा, छानबीन चल रही है इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया यह मामला पूर्णतया हत्या का प्रतीत होता है। जिस तरह से महिला का शव मिला है, आशंका है मामले को दबाने के लिए ऐसा किया गया हो। आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की तस्वीर भेजी गई है। मानवीय और वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रेलवे ट्रैक पर महिला और बच्चे का शव मिला था 5 फरवरी को विद्यापति धाम स्टेशन के पास मऊ उत्तर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला और एक साल के बच्चे का शव मिला था। बच्चे की बॉडी ट्रैक के किनारे बोरी पर रखा हुआ था। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है। ताकि मामला खुदकुशी का लगे। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। जांच के लिए FSL टीम भी पहुंची थी। दूसरी जगह हत्या करके शव यहां फेंकेने की आशंका है। इस एंगल से भी छानबीन चल रही है। घटनास्थल और विद्यापति धाम स्टेशन की दूरी भी अच्छी खासी है। जिससे यह भी नहीं कहा जा सकता कि महिला स्टेशन पर आई थी। आसपास के सभी थाना क्षेत्र में तस्वीर भेजी गई है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *