समस्तीपुर में एक युवक (22) का अपहरण कर पकड़वा विवाह करा दिया गया। युवक शनिवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया था। वहां से निकलने के बाद 2 दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। दोस्तों ने स्प्राइट में नशे की गोली पिला दी और एक घर में ले गया। वहां नशे की हालत में युवक का विवाह करा दिया गया। शादी के वक्त युवक को होश नहीं था, बेहोशी की हालत में उससे लड़की की मांग भरवाई गई। नशा इतना था कि शादी के दौरान युवक उल्टी करता रहा। शादी के बाद पीड़ित को एक कमरे में कैंद कर दिया गया। पीड़ित को जब होश आया तो उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें पीड़ित कह रहा, ‘मुझे राहुल-कुंदन ने किडनैप कर लिया है। नशा का दवा मिलााकर मुझे पिलाया गया है। मैं कहां हूं पता नहीं चल रहा है। 24 घंटे से मुझे बंद कर रखा है। मेरी पिटाई भी की है। सुबह-शाम नशा का दवा दिया जा रहा है।’ पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चकराजअली गांव की है।
पीड़ित युवक तक कैसा पहुंचा परिवार, वीडियो बनाने के लिए मोबाइल कहां से आया, कितने दिन कब्जे में रहा, पढ़ें रिपोर्ट… पकड़ौवा विवाह की तस्वीरें… मंडप पर गिर रहा पीड़ित वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ती जा रही। वो बेहोश हो रहा है। इसके बावजूद मौजूद लोग शादी की रस्में पूरी करा रहे हैं। उसे एक युवक पकड़ कर रखे है। नशे की हालत में वह अजीबो-गरीब हरकत कर रहा है। मंडप पर ही वह गिर कर सो जाता है। बार-बार उसका गर्दन झुक जा रहा है।
आरोपियों ने दिया था मोबाइल, गैलरी में देखी शादी की तस्वीरें पीड़ित युवक ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। अभी वो प्रतियोगिता की तैयारी करता है। घर से महज 4 किमी की दूरी पर उसे बंदकर रखा गया था। शादी के बाद करीब 2 दिन तक वो एक बंद कमरे रहा। जब उसे होश आया तो उसने काफी शोर मचाया। तब अपहरण कराने वालों ने उसे बताया कि तुम्हारी शादी हो गई है। जिसके बाद पीड़ित ने मन लगाने के लिए एक मोबाइल मांगा। आरोपियों ने उसे मोबाइल दिया। पीड़ित ने मोबाइल के गैलरी में शादी के तस्वीरें देखी। जिसके बाद उसने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही अपने परिजन को भी वीडियो भेजा। वीडियो देखने के बाद परिवार पुलिस लेकर पहुंचे पीड़ित युवक के परिजन अपने बेटे की लगातार खोजबीन कर रहे थे। कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच अपने बेटे का वीडियो देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने में आवेदन भी दिया। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। वीडियो में पीड़ित ने अपने दो दोस्तों का नाम लिया है। उनलोगों से पीड़ित का लोकेशन लिया गया, फिर पुलिस ने चकराजअली गांव में छापेमारी की। पुलिस ने पीड़ित को रेस्क्यू किया और परिवार को सौंप दिया। परिवार अपने बेटे को लेकर घर चले गए। जिस लड़की से शादी हुई। वो अभी अपने ही घर पर है।
पकड़ौआ विवाह का आरोप है पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि महिला की शिकायत पर युवक को बरामद किया गया है। युवक का बयान लिया गया है। पकड़ौआ विवाह का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर में एक युवक (22) का अपहरण कर पकड़वा विवाह करा दिया गया। युवक शनिवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया था। वहां से निकलने के बाद 2 दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। दोस्तों ने स्प्राइट में नशे की गोली पिला दी और एक घर में ले गया। वहां नशे की हालत में युवक का विवाह करा दिया गया। शादी के वक्त युवक को होश नहीं था, बेहोशी की हालत में उससे लड़की की मांग भरवाई गई। नशा इतना था कि शादी के दौरान युवक उल्टी करता रहा। शादी के बाद पीड़ित को एक कमरे में कैंद कर दिया गया। पीड़ित को जब होश आया तो उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें पीड़ित कह रहा, ‘मुझे राहुल-कुंदन ने किडनैप कर लिया है। नशा का दवा मिलााकर मुझे पिलाया गया है। मैं कहां हूं पता नहीं चल रहा है। 24 घंटे से मुझे बंद कर रखा है। मेरी पिटाई भी की है। सुबह-शाम नशा का दवा दिया जा रहा है।’ पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चकराजअली गांव की है।
पीड़ित युवक तक कैसा पहुंचा परिवार, वीडियो बनाने के लिए मोबाइल कहां से आया, कितने दिन कब्जे में रहा, पढ़ें रिपोर्ट… पकड़ौवा विवाह की तस्वीरें… मंडप पर गिर रहा पीड़ित वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ती जा रही। वो बेहोश हो रहा है। इसके बावजूद मौजूद लोग शादी की रस्में पूरी करा रहे हैं। उसे एक युवक पकड़ कर रखे है। नशे की हालत में वह अजीबो-गरीब हरकत कर रहा है। मंडप पर ही वह गिर कर सो जाता है। बार-बार उसका गर्दन झुक जा रहा है।
आरोपियों ने दिया था मोबाइल, गैलरी में देखी शादी की तस्वीरें पीड़ित युवक ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। अभी वो प्रतियोगिता की तैयारी करता है। घर से महज 4 किमी की दूरी पर उसे बंदकर रखा गया था। शादी के बाद करीब 2 दिन तक वो एक बंद कमरे रहा। जब उसे होश आया तो उसने काफी शोर मचाया। तब अपहरण कराने वालों ने उसे बताया कि तुम्हारी शादी हो गई है। जिसके बाद पीड़ित ने मन लगाने के लिए एक मोबाइल मांगा। आरोपियों ने उसे मोबाइल दिया। पीड़ित ने मोबाइल के गैलरी में शादी के तस्वीरें देखी। जिसके बाद उसने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही अपने परिजन को भी वीडियो भेजा। वीडियो देखने के बाद परिवार पुलिस लेकर पहुंचे पीड़ित युवक के परिजन अपने बेटे की लगातार खोजबीन कर रहे थे। कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच अपने बेटे का वीडियो देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने में आवेदन भी दिया। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। वीडियो में पीड़ित ने अपने दो दोस्तों का नाम लिया है। उनलोगों से पीड़ित का लोकेशन लिया गया, फिर पुलिस ने चकराजअली गांव में छापेमारी की। पुलिस ने पीड़ित को रेस्क्यू किया और परिवार को सौंप दिया। परिवार अपने बेटे को लेकर घर चले गए। जिस लड़की से शादी हुई। वो अभी अपने ही घर पर है।
पकड़ौआ विवाह का आरोप है पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि महिला की शिकायत पर युवक को बरामद किया गया है। युवक का बयान लिया गया है। पकड़ौआ विवाह का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।