रामगढ़ थाना मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा:नई मूर्तियों की स्थापना के बाद नगर में शोभायात्रा निकली, जगह-जगह पुष्पवर्षा

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में शनिवार रात को राम दरबार की नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा शीतलखा रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रथ पर आकर्षक रूप से सजी मूर्तियों को विराजमान किया गया था। पूरे मार्ग में भक्तों ने जयकारों के साथ आरती की और पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। थाना परिसर स्थित मंदिर में पहले से कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित थीं, लेकिन राम दरबार की स्थापना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने थाना स्टाफ के सहयोग से नई मूर्तियों की व्यवस्था की। महंतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई और उन्हें स्थापित किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। इस आयोजन में श्रद्धालु जय श्री राम, जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई। आज भी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *