आगरा में शराब पार्टी के दौरान युवक की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब थाना नाई की मंडी प्रभारी को हरेंद्र कुमार को थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया है। गौरतलब है कि ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाल ही में दो हत्याएं हुई थीं, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक राज के सीने में 7 गोली मारी गई थीं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस कमीशन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक को हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।


