अयोध्या में कैदियों के भागने के बाद जेल का निरीक्षण:डीएम-एसपी जेल में सुरक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे, कैदियों से बात कर जाना हालचाल

अयोध्या में कैदियों के भागने के बाद जेल का निरीक्षण:डीएम-एसपी जेल में सुरक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे, कैदियों से बात कर जाना हालचाल

संतकबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी और जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कारागार के अस्पताल, बैरक, मेस और पूरे जेल परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने सभी कारागार कर्मियों को निर्देश दिए कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। उन्होंने सभी कार्यवाहियों को पूर्ण और सही तरीके से निष्पादित करने पर जोर दिया। जेल परिसर की साफ-सफाई और भोजनालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने कारागार कर्मियों को साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में भी निर्देश दिए और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *