GT की हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने बताया कहां हुई बड़ी चूक

GT की हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने बताया कहां हुई बड़ी चूक

PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस को IPL 2026 के पहले ही मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल के प्लान पर सवाल उठने लगे हैं। 

Akash Chopra on Shubman Gill Captaincy: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच न्यू चंडीगढ़ में मैच खेला गया। इसमें जीटी को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने इस हार के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठाया है। जियोहॉटस्टार पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “गिल के बॉलिंग प्लान हैरान करने वाले थे। जब गेम लगभग खत्म हो गया था, तब भी मोहम्मद सिराज के दो ओवर बाकी थे, और प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से लाया गया। कुल मिलाकर, शुभमन गिल की कप्तानी में भी थोड़ी कमी रह गई।”

आकाश ने बताया क्या करने की जरूरत

उन्होंने शीर्ष क्रम बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भरता के बारे में भी चिंता जताई, क्योंकि मध्यक्रम और निचला क्रम गुजरात टाइटंस के लिए जरूरी रन नहीं बना रहे हैं। आकाश ने कहा, “गुजरात टाइटंस के लिए टॉप तीन को अच्छा खेलना होगा, क्योंकि वे खुद को कोई दूसरा तरीका सोचने का मौका नहीं दे रहे हैं। बहुत से लोग इस पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ग्लेन फिलिप्स का 25 रन असल में आईपीएल में अब तक का उनका सबसे बड़ा स्कोर है। आप चाहेंगे कि वह लगातार योगदान दें, और वॉशिंगटन सुंदर को भी तेजी से रन बनाने की जरूरत है, क्योंकि वह थोड़ा अटका हुआ लग रहा था। शाहरुख खान को उन्होंने टीम में रखा है, लेकिन मुझे लगा कि कुमार कुशाग्र को जगह दी जा सकती थी। जीटी को अपने 4, 5 और 6 नंबर पर सोचने की जरूरत है।”

चोपड़ा ने पंजाब किंग्स को सलाह दी कि वे दो अंक लेकर खुश रहें और लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बल्लेबाजी की नाकामी के बारे में ज्यादा न सोचें, जहां टीम ने सिर्फ चार ओवर में चार विकेट खो दिए, क्योंकि आखिर में सिर्फ अंक ही मायने रखते हैं। आकाश ने कहा, “यह लगातार छठा सीजन है जब पंजाब ने अपना पहला मैच जीता है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप अपने कमाए हुए दो अंक के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, आप उन्हें लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमेशा सीखने को मिलेगा, लेकिन हार से ज्यादा जीत के बाद सीखना बेहतर है। सकारात्मक चीजें बहुत थीं, खासकर गेंदबाजी में।”

पूर्व ओपनर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और उन्हें स्मार्ट तरीके से रोटेट किया। कूपर कोनोली, एक युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, आया और सेंटर स्टेज पर आकर टीम को जीत दिलाई। हां, वे गेम पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन आखिर में दो अंक ही मायने रखते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *