रांची के ओरमांझी में बस हादसे के बाद बवाल:बस की टक्कर में युवती घायल, नाराज स्थानीय लोगों ने जला दी बस

रांची के ओरमांझी में बस हादसे के बाद बवाल:बस की टक्कर में युवती घायल, नाराज स्थानीय लोगों ने जला दी बस

रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। चुट्टूपालू घाटी के पास सड़क पार कर रही एक स्थानीय नाबालिग लड़की को यात्री बस ने धक्का मार दिया। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि लड़की की मौत हो गई है। अफवाह के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद फैली मौत की अफवाह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने यह कह दिया कि लड़की की मौत हो चुकी है। यह बात फैलते ही आसपास के लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्से में आए कुछ लोगों ने बस में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री आनन-फानन में बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। वहीं बस चालक और खलासी भी स्थिति बिगड़ते देख मौके से फरार हो गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार कोई भी यात्री हताहत नहीं है। दमकल पहुंचने से पहले ही जल चुकी थी बस घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में रामगढ़ से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस ने कि घायल नाबालिग लड़की का इलाज ओरमांझी में चला। वहीं बस जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। चुट्टूपालू घाटी के पास सड़क पार कर रही एक स्थानीय नाबालिग लड़की को यात्री बस ने धक्का मार दिया। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि लड़की की मौत हो गई है। अफवाह के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद फैली मौत की अफवाह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने यह कह दिया कि लड़की की मौत हो चुकी है। यह बात फैलते ही आसपास के लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्से में आए कुछ लोगों ने बस में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री आनन-फानन में बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। वहीं बस चालक और खलासी भी स्थिति बिगड़ते देख मौके से फरार हो गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार कोई भी यात्री हताहत नहीं है। दमकल पहुंचने से पहले ही जल चुकी थी बस घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में रामगढ़ से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस ने कि घायल नाबालिग लड़की का इलाज ओरमांझी में चला। वहीं बस जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *