अभिनेत्री के साथ की गंदी गरकत? गिरफ्तारी के बाद अब यौन उत्पीड़न मामले में 3 दिन की पुलिस रिमांड पर गए फिल्ममेकर

अभिनेत्री के साथ की गंदी गरकत? गिरफ्तारी के बाद अब यौन उत्पीड़न मामले में 3 दिन की पुलिस रिमांड पर गए फिल्ममेकर

Ranjith Balakrishnan Sexual Assault Case: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत बालकृष्णन एक गंभीर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक अभिनेत्री द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के साथ-साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है।

मामले की सुनवाई में क्या हुआ? (Ranjith Balakrishnan Sexual Assault Case)

मामले की सुनवाई कोची की प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत में हुई, जहां पुलिस ने आगे की जांच के लिए हिरासत की मांग की थी। अदालत ने पुलिस के तर्कों को स्वीकार करते हुए तीन दिन की कस्टडी मंजूर कर दी। इससे पहले निर्देशक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और उन्हें केरल के एर्नाकुलम सब-जेल में रखा गया था।

ये मामला उस शिकायत से जुड़ा है जिसमें एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उन्हें कारवां में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया और कथित रूप से यौन हमला करने की कोशिश की। अभिनेत्री के बयान के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें महिला की गरिमा भंग करना, यौन उत्पीड़न, अवैध रूप से रोकना और अश्लील इशारे करना जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया है, जो अब हिरासत अवधि के दौरान आगे की पूछताछ करेगा।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा? (Ranjith Balakrishnan Sexual Assault Case)

इस मामले में पुलिस की ओर से बयान देते हुए अधिकारी अस्वाथी गिगी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया गया और जांच के आधार पर गिरफ्तारी की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIT टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि घटना की शिकायत 28 मार्च को दर्ज की गई थी। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री का बयान रिकॉर्ड किया गया और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। जांच एजेंसियां अब शूटिंग के दौरान मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती हैं, ताकि मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

फिल्ममेकर के वकील का बयान

इस बीच निर्देशक के वकील मोहम्मद सियाद ने अदालत में जमानत याचिका दायर करने की तैयारी की जानकारी दी है। हालांकि उनके ICC सदस्य होने को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस केस में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में इस घटना को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है और कई लोग कार्यस्थल पर सुरक्षा और जवाबदेही के मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जांच एजेंसियां अब सबूतों और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *