पति से टेंशन के बाद पत्नी ने लगाई फांसी:पूर्णिया में बच्चे के साथ घर में अकेली रह रही थी, पति अहमदाबाद में रहता है

पति से टेंशन के बाद पत्नी ने लगाई फांसी:पूर्णिया में बच्चे के साथ घर में अकेली रह रही थी, पति अहमदाबाद में रहता है

पूर्णिया में पति से टेंशन के बाद एक बच्चे की मां ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली है। 5 साल पहले शादी हुई थी। पति के प्रदेश में होने की वजह से वो अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। मृतका की पहचान जसवा गांव निवासी टिंकू विश्वास की पत्नी प्रीति कुमारी (26) के तौर पर हुई है। पिछले कुछ समय से महिला की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। पूरा मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के जसबा गांव की है।

दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था मृतका के पिता बद्री विश्वास ने कहा कि बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी प्रीति की शादी टिंकू विश्वास से की थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से टिंकू अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। वो पिछले कुछ महीनों से पत्नी को पैसे नहीं भेज रहा था। जिससे घर चलाना और बच्चे को पालना मुश्किल हो गया था। अक्सर दोनों में झगड़े होते थे। घर के हालात, पति की बेरुखी और पैसे की तंगी की वजह से वो काफी टेंशन में रहती थी। जिस वजह से उसकी दिमागी हालत भी खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले प्रीति के नाना उससे और बच्चों से मिलने घर आए हुए थे और वहीं रह रहे थे। बुधवार को दोपहर प्रीति ने नाना ठक्कू विश्वास को दरवाजे पर लगे घास काटने को कहा, जिसके बाद वे घास काटने चले गए। उसी दौरान प्रीति घर के अंदर कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लौटने पर मृतका के नाना कमरे में गए, जहां शव फंदे से झूलता मिला। पत्नी के सुसाइड की खबर पाकर पति अहमदाबाद से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में पति से टेंशन के बाद एक बच्चे की मां ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली है। 5 साल पहले शादी हुई थी। पति के प्रदेश में होने की वजह से वो अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। मृतका की पहचान जसवा गांव निवासी टिंकू विश्वास की पत्नी प्रीति कुमारी (26) के तौर पर हुई है। पिछले कुछ समय से महिला की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। पूरा मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के जसबा गांव की है।

दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था मृतका के पिता बद्री विश्वास ने कहा कि बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी प्रीति की शादी टिंकू विश्वास से की थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से टिंकू अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। वो पिछले कुछ महीनों से पत्नी को पैसे नहीं भेज रहा था। जिससे घर चलाना और बच्चे को पालना मुश्किल हो गया था। अक्सर दोनों में झगड़े होते थे। घर के हालात, पति की बेरुखी और पैसे की तंगी की वजह से वो काफी टेंशन में रहती थी। जिस वजह से उसकी दिमागी हालत भी खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले प्रीति के नाना उससे और बच्चों से मिलने घर आए हुए थे और वहीं रह रहे थे। बुधवार को दोपहर प्रीति ने नाना ठक्कू विश्वास को दरवाजे पर लगे घास काटने को कहा, जिसके बाद वे घास काटने चले गए। उसी दौरान प्रीति घर के अंदर कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लौटने पर मृतका के नाना कमरे में गए, जहां शव फंदे से झूलता मिला। पत्नी के सुसाइड की खबर पाकर पति अहमदाबाद से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *