सोयाबीन के बाद अब मप्र सरकार सरसों की खरीद में भी भावांतर योजना लागू करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ पर इसका ऐलान किया। प्रदेश में सरसों का सालाना औसत उत्पादन एक लाख मीट्रिक टन है। पिछले साल मप्र सरकार ने 5950 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 50 हजार मीट्रिक टन सरसों एमएसपी पर खरीदी थी। ग्वालियर-चंबल, मालवा व बुंदेलखंड क्षेत्रों में सरसों की मुख्य पैदावार होती है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ पर किसानों ने राजधानी में 1101 ट्रैक्टरों की रैली निकाली। सीएम ने रैली में खुद ट्रैक्टर चलाया। मूंग में कीटनाशक, इसलिए उड़द-मूंगफली उगाएं मूंगफली – 7203
उड़द – 7800
MSP रु./क्विंटल सीएम ने किसानों से अपील की- कीटनाशकों के अधिक उपयोग वाली ग्रीष्मकालीन मूंग के बजाय उड़द और मूंगफली उगाएं। दो साल में गेहूं की एमएसपी 2700 रुपए तक करेंगे… सीएम ने कहा- हमने 5 साल में गेहूं की एमएसपी 2700/क्विंटल पहुंचाने का वादा किया है। 2600 पहुंचा दिया है। 2028 से पहले 2700 पहुंचा देंगे।


