MP SIR Draft Voter List 2025 : मध्य प्रदेश में जारी एसआईआर के तहत प्रथम चरण की प्रक्रिया होने पर मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा प्राथमिक मतदाता सूची जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, प्रदेश में 42 लाख 74 हजार 160 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर पी.एस जादौन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि, एसआईआर से पहले राज्य में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाता थे। एसआईआर के बाद जारी प्रारूप मतदाता सूची में 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 मतदाता हैं। 42 लाख से ज्यादा कटे हैं।
चुनाव आयुक्त के अनुसार, मतदाताओं में 8 लाख 46 हजार 184 की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 8 लाख 42 हजार 677 एबसेंट मिले। 2 लाख 76 हजार 961 ऐसे मतदाता थे, जिनका एक से ज्यादा स्थानों पर नाम दर्ज था। इसके अलावा 22 लाख 78 हजार 393 मतदाता शिफ्टेड हो चुके है। साथ ही, 29 हजार 927 मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से हटाया गया है। ऐसे में हम जानते हैं प्रदेश के किस जिले में क्या आंकड़े रहे।
इंदौर में हटाए गए 4 लाख से ज्यादा नाम
इंदौर जिले की मतदाता सूची में एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पहले जिले में कुल 28 लाख 67 हजार 268 मतदाता थे। सत्यापन के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 24 लाख 16 हजार रह गई। 4 लाख 51 हजार 218 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया। इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति में है। तारीख दो बार बढ़ने से 75 हजार 467 मतदाताओं को राहत मिली है। दोबारा सत्यापन के बाद ये मतदाता सूची में बने रह सके। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 84.26 फीसद सत्यापन पूरा हो चुका है, शेष 15.74 फीसद मतदाताओं के नाम हटना तय माना जा रहा है।
खंडवा में 86193 मतदाताओं के नाम कटे
खंडवा जिले में में एसईआर के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। 27 अक्टूबर 2025 को यहां की चारों विधानसभाओं में 10 लाख 29 हजार 806 मतदाता थे। लेकिन, अब सर्वे के बाद 9 लाख 43 हजार 613 मतदाता शेष हैं। यानी 86 हजार 193 मतदाता कम दर्ज हुए। सबसे ज्यादा परमानेंट शिफ्टेड 50 हजार 784 मतदाता है। 18 हजार 956 मतदाता मृत पाए गए। 8 हजार 782 मतदाता डबल वोटर कार्ड वाले और 7548 मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पाया है। खंडवा कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के ड्रॉफ्ट पब्लिकेशन को सीडी और अंतरिम प्रकाशन की विधानसभा वार सूचियां दी गई हैं।
सिंगरौली के आंकड़े
सिंगरौली जिले की कुल तीन विधानसभाओं में मतदाता सूची के पहले चरण का अंतिम प्रारूप प्रकाशित हुआ, जिसमें 6.52 लाख कुल मतदाता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार, जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 6,52,795 हो गई है। प्रकाशन के अनुसार, जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,43,401 और महिला मतदाता 3,09,390 है, जबकि तृतीय लिंग के महज 4 मतदाता हैं।
सबसे ज्यादा मृत मतदाता इन जिलों में
-जबलपुर : 51357
-इंदौर : 43741
-सागर : 36467
-भोपाल : 33791
-ग्वालियर : 27852
सबसे कम मृत मतदाता वाले जिले
-पांढुर्णा : 4981
-हरदा : 5303
-निवाड़ी : 5539
-आगर मालवा : 6163
-श्योपुर : 6698
सबसे ज्यादा एबसेंट वाले जिले
-इंदौर : 175424
-भोपाल : 101503
-जबलपुर : 66678
-ग्वालियर : 61520
-उज्जैन : 28662
सबसे कम एबसेंट वाले जिले
-आलीराजपुर : 672
-पांढुर्णा : 1371
-आगर मालवा : 1734
-उमरिया : 1798
-डिंडोरी : 2024
सबसे ज्यादा शिफ्टेड वोटर वाले जिले
-भोपाल : 286661
-इंदौर : 197898
-ग्वालियर : 148273
-जबलपुर : 115437
-सागर : 80901
सबसे कम शिफ्टेड वोटर वाले जिले
-पांढुर्णा : 5784
-डिंडोरी : 6989
-निवाड़ी : 9709
-आगर मालवा : 10192
-हरदा : 11193
सबसे ज्यादा डबल नेम वाले जिले
-बुरहानपुर : 23594
-इंदौर : 22808
-धार : 14198
-भोपाल : 14171
-उज्जैन : 14100
सबसे कम डबल नेम वाले जिले
-उमरिया : 968
-आगर मालवा : 988
-नीमच : 1036
-मैहर : 1235
-निवाड़ी : 1267


