बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या:पति बोला- पड़ोसी ने मार डाला; युवक को अस्पताल पहुंचाने से थे नाराज

बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या:पति बोला- पड़ोसी ने मार डाला; युवक को अस्पताल पहुंचाने से थे नाराज

बेगूसराय में बदमाशों ने आज एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पति चंदन का कहना है कि पड़ोसी दीपक ने पत्नी का मर्डर किया है। 2 अन्य लोगों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध कर रखा था। वो इसलिए नाराज थे क्योंकि दीपक ने पंकज को पीटा था और मेरी पत्नी ने पंकज की मदद की थी। अस्पताल पहुंचाने पर उन्होंने हत्या कर दी है। घटना तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव के सीमा के पास की है। मृतका की पहचान रघुनंदनपुर वार्ड नंबर-8 के रहने वाले चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी (32) के रूप में हुई है। आज दोपहर में सुमन कुमारी अपने पति और बच्चों के साथ पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गाछी के पास उसने टॉयलेट करने जाने की बात कहकर बाइक रुकवाया और उतरकर कुछ दूरी पर गई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हथियार लहराते हुए मौके से भागे बदमाश गोली की आवाज सुनकर उसके पति, बच्चे और आसपास मौजूद अन्य लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। ​घटना के तुरंत बाद सुमन को गंभीर हालत में इलाज के लिए तेघड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पति चंदन कुमार चौधरी ने गांव के ही एक व्यक्ति दीपक कुमार चौधरी पर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। चंदन का कहना है कि पहले गांव के ही पंकज नाम के व्यक्ति के साथ दीपक की मारपीट हुई थी। उस समय सुमन ने घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। पत्नी के पेट में 2 गोली मार कर मर्डर ​चंदन का कहना है कि इसी बात से बदमाश नाराज था कि हमने पंकज की मदद क्यों की। उसने पहले भी धमकी दी थी और आज मौका पाकर मेरी पत्नी के पेट में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की बेटी के अनुसार दीपक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर मम्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। ​सूचना मिलते ही पहुंची तेघड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ​मामले की छानबीन की जा रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। ​परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि रघुनंदनपुर गांव के रहने वाले दीपक चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी की हत्या हुई है। कितनी गोलियां लगी हैं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। अनुसंधान चल रहा है, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बेगूसराय में बदमाशों ने आज एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पति चंदन का कहना है कि पड़ोसी दीपक ने पत्नी का मर्डर किया है। 2 अन्य लोगों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध कर रखा था। वो इसलिए नाराज थे क्योंकि दीपक ने पंकज को पीटा था और मेरी पत्नी ने पंकज की मदद की थी। अस्पताल पहुंचाने पर उन्होंने हत्या कर दी है। घटना तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव के सीमा के पास की है। मृतका की पहचान रघुनंदनपुर वार्ड नंबर-8 के रहने वाले चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी (32) के रूप में हुई है। आज दोपहर में सुमन कुमारी अपने पति और बच्चों के साथ पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गाछी के पास उसने टॉयलेट करने जाने की बात कहकर बाइक रुकवाया और उतरकर कुछ दूरी पर गई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हथियार लहराते हुए मौके से भागे बदमाश गोली की आवाज सुनकर उसके पति, बच्चे और आसपास मौजूद अन्य लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। ​घटना के तुरंत बाद सुमन को गंभीर हालत में इलाज के लिए तेघड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पति चंदन कुमार चौधरी ने गांव के ही एक व्यक्ति दीपक कुमार चौधरी पर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। चंदन का कहना है कि पहले गांव के ही पंकज नाम के व्यक्ति के साथ दीपक की मारपीट हुई थी। उस समय सुमन ने घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। पत्नी के पेट में 2 गोली मार कर मर्डर ​चंदन का कहना है कि इसी बात से बदमाश नाराज था कि हमने पंकज की मदद क्यों की। उसने पहले भी धमकी दी थी और आज मौका पाकर मेरी पत्नी के पेट में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की बेटी के अनुसार दीपक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर मम्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। ​सूचना मिलते ही पहुंची तेघड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ​मामले की छानबीन की जा रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। ​परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि रघुनंदनपुर गांव के रहने वाले दीपक चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी की हत्या हुई है। कितनी गोलियां लगी हैं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। अनुसंधान चल रहा है, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *