राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वॉरंट, एक्ट्रेस बोलीं- ‘करेंगी धोखाधड़ी का केस’

राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वॉरंट, एक्ट्रेस बोलीं- ‘करेंगी धोखाधड़ी का केस’

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: अभी बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें खत्म भी नहीं हुई हैं कि अब इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस के साल 2017 के चेक बाउंस केस की बीती 16 फरवरी को सुनवाई थी। मगर, अमीषा पटेल कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं इसलिए उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया है। अब इस पूरे मामले पर अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि अमीषा पटेल ने क्या कहा है और ये केस क्या है।

पोस्ट कर एक्ट्रेस ने किया रियेक्ट

Ameesha Patel Shared a Story
अमीषा पटेल पर कानूनी शिकंजा। (फोटो सोर्स: insta/ameeshapatel9)

आपको बता दें कि वॉरंट जारी होने के बाद अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से स्टोरीज शेयर कर कहा कि ‘यह केस एक पुराना और सुलझा हुआ मामला है।’ इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘मीडिया में बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के पवन वर्मा ने कोई कार्रवाई की है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है। पवन वर्मा ने एक सेटलमेंट डीड पर साइन किए थे और पूरी तय रकम भी ले ली थी।’

एक्ट्रेस धोखाधड़ी का मामला करेंगी दर्ज

उन्होंने आगे लिखा, ‘मामले के खत्म होने के बाद अब वो झूठे आरोप लगा रहा है। मेरे वकील इस आदमी के झूठ को सामने लाने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर रहे हैं। साथ ही मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं। मैं उन लोगों को नजरअंदाज करती हूं जो झूठे बहाने बनाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं।’

कितना पुराना है ये पहला मामला?

आपको बता दें कि ये पूरा मामला इवेंट ऑर्गनाइजर पवन वर्मा की शिकायत से शुरू हुआ था। साल 2017 में पवन वर्मा ने अमीषा पटेल पर आरोप लगाया था कि अमीषा को 16 नवंबर, 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए हायर किया गया था। इसके लिए उन्हें 14.50 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था। लेकिन वो इवेंट में नहीं आईं। कथित तौर पर जिसके बाद एक्ट्रेस ने पूरे पैसे वापस करने का वादा भी किया था। मगर, पवन वर्मा का दावा है कि उन्होंने अभी तक एक भी रुपया वापस नहीं दिया है। वहीं, दूसरी तरफ अमीषा पटेल का कहना है कि उन्होंने ये मामला सेटल कर दिया था यानी कि पैसे वापस कर दिए थे।

साल 2023 में भी हुआ था एक और मामला

ख़बरों के मुताबिक, साल 2023 में अमीषा पटेल ने 2018 के चेक बाउंस केस के सिलसिले में रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। ANI के मुताबिक, अमीषा साल 2018 में हरमू ग्राउंड में एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रांची में थीं, जहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन अजय कुमार सिंह से हुई थी। अमीषा ने उनसे एक फिल्म की फाइनेंसिंग पर बात की। उन्होंने फिल्ममेकिंग प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट भी किया, मगर किन्हीं कारणोंवश वो फिल्म रिलीज नहीं हुई। जब अजय कुमार सिंह ने अमीषा से अपने पैसे वापस मांगे तो एक्ट्रेस ने 2.50 करोड़ वापस करने के लिए चेक दी लेकिन वो चेक बाउंस हो गई, इसलिए उन्हें सरेंडर करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *