पोस्टमार्टम के बाद शव बाहर छोड़ा, कुत्तों ने चेहरा खाया:सीवान में शिक्षिका ने की आत्महत्या, लापरवाही का ठीकरा अस्पताल कर्मी और पुलिस एक-दूसरे पर फोड़ रहे

सीवान में पुलिसवालों ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर उसे बाहर बरामदे में छोड़कर चले गए। कुत्तों ने शव का चेहरा नोंच खाया। माता-पिता जब बेटी का शव लेने पहुंचे तो बेटी का चेहरा तक देख नहीं सके। अब लापरवाही का ठीकरा अस्पताल कर्मी और पुलिस एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं। घटना सीवान शहर के आनंद नगर मोहल्ले की है। शिक्षिका तूलिका चक्रवर्ती हावड़ा जिले के पुरपलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर के चमचका मोहल्ला निवासी सोमनाथ गोस्वामी की पत्नी थी। तूलिका अंबेडकर छात्रावास बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका थी। शादी की पहली सालगिरह के एक दिन पहले शिक्षिका ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गुरुवार की रात पोस्टमार्टम हाउस के बरामदे में छोड़ रखा था। अस्पतालकर्मियों ने उसे फ्रीजर में नहीं डाला। रात में कुत्तों ने शव का चेहरा नोंच खाया। कर्मी ने कहा- शव को फ्रीजर में रखने का हमें कोई आदेश नहीं मिला था
पोस्टमार्टम हाउस के कर्मी विजय कुमार ने बताया कि कुत्ताें ने चेहरा नोच लिया था। शव को फ्रीजर मशीन में रखने का आदेश नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि गुरुवार देर शाम शव पोस्टमार्टम हाउस के बरामदे में रखा गया था। मामला संज्ञान में नहीं था
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं था। थानाध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।- पूरन कुमार झा, एसपी पुलिस को ले जाना चाहिए
पोस्टमार्टम के बाद लाश पुलिस को सौंप दी गई थी। लाश ले जाने और निगरानी करना पुलिस की जिम्मेवारी थी।- डॉ.अनिल कुमार सिंह, अधीक्षक, सदर अस्पताल, सीवान सीवान में पुलिसवालों ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर उसे बाहर बरामदे में छोड़कर चले गए। कुत्तों ने शव का चेहरा नोंच खाया। माता-पिता जब बेटी का शव लेने पहुंचे तो बेटी का चेहरा तक देख नहीं सके। अब लापरवाही का ठीकरा अस्पताल कर्मी और पुलिस एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं। घटना सीवान शहर के आनंद नगर मोहल्ले की है। शिक्षिका तूलिका चक्रवर्ती हावड़ा जिले के पुरपलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर के चमचका मोहल्ला निवासी सोमनाथ गोस्वामी की पत्नी थी। तूलिका अंबेडकर छात्रावास बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका थी। शादी की पहली सालगिरह के एक दिन पहले शिक्षिका ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गुरुवार की रात पोस्टमार्टम हाउस के बरामदे में छोड़ रखा था। अस्पतालकर्मियों ने उसे फ्रीजर में नहीं डाला। रात में कुत्तों ने शव का चेहरा नोंच खाया। कर्मी ने कहा- शव को फ्रीजर में रखने का हमें कोई आदेश नहीं मिला था
पोस्टमार्टम हाउस के कर्मी विजय कुमार ने बताया कि कुत्ताें ने चेहरा नोच लिया था। शव को फ्रीजर मशीन में रखने का आदेश नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि गुरुवार देर शाम शव पोस्टमार्टम हाउस के बरामदे में रखा गया था। मामला संज्ञान में नहीं था
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं था। थानाध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।- पूरन कुमार झा, एसपी पुलिस को ले जाना चाहिए
पोस्टमार्टम के बाद लाश पुलिस को सौंप दी गई थी। लाश ले जाने और निगरानी करना पुलिस की जिम्मेवारी थी।- डॉ.अनिल कुमार सिंह, अधीक्षक, सदर अस्पताल, सीवान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *