कई फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्ट्रेस की ऐसे पलटी किस्मत, नेटवर्थ देख फटी रह जाएंगी आंखें

कई फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्ट्रेस की ऐसे पलटी किस्मत, नेटवर्थ देख फटी रह जाएंगी आंखें

Shruti Haasan Journey: आज 28 जनवरी को साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सीनियर एक्टर कमल हासन और सारिका की बड़ी बेटी श्रुति ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग सिक्का हासिल किया है। बता दें, उनके लिए ये सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में उन्हें लगातार ‘फ्लॉप’ फिल्मों का सामना करना पड़ा, लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने उनकी किस्मत पूरी तरह पलट दी।

एक्ट्रेस की ऐसे पलटी किस्मत

श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म ‘लक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद श्रुति ने ‘डी-डे’, ‘रमैया वस्तावैया’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘बहन होगी तेरी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। दरअसल, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन श्रुति को वो ‘सफलता’ नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी।

साल 2017 के बाद उन्होंने बॉलीवुड से एक तरह से दूरी ही बना ली। हालांकी, बॉलीवुड में भले ही श्रुति का जादू न चला हो, लेकिन तमिल और तेलुगु सिनेमा ने उन्हें हाथों-हाथ लिया। श्रुति ने साउथ में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हाल ही में प्रभास के साथ उनकी फिल्म ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया और आज वो साउथ की सबसे महंगी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ ‘कुली’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

श्रुति एक कमाल की सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं

इतना ही नहीं, एक्टिंग के अलावा श्रुति एक कमाल की सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। वो अक्सर अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव परफॉर्मेंस के द्वारा फैंस का दिल जीतती रहती हैं। ‘फिल्मीबीट’ के मुताबिक, श्रुति हासन आज करीब 45 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की मालकिन हैं। उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक शो भी हैं।

बता दें, श्रुति हासन का आने वाला समय और भी बिजी रहने वाला है। वे फिलहाल ‘सालार पार्ट 2’, ‘साइलेंट स्क्रीम्स’ और ‘ट्रेन’ जैसी बड़ी फिल्मों पर काम कर रही हैं। श्रुति ने ये साबित कर दिया है कि अगर एक जगह दरवाजा बंद हो जाए, तो अपनी मेहनत से दूसरी जगह अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *