Shahrukh Khan Upcoming Romantic Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद एक बड़े बजट की फिल्म पर विचार कर रहे हैं। ये एक मैच्योर लव स्टोरी होगी, जिसकी स्क्रिप्ट ने उन्हें काफी प्रभावित किया है और इस पर गंभीर चर्चा चल रही है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन फराह खान करेंगी।
किंग’ के बाद नई फिल्म की तैयारी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan Upcoming Romantic Movie)
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि अभिनेता अपनी अगली फिल्म को लेकर भी सक्रिय हो गए हैं और कई निर्देशकों व लेखकों से मुलाकात कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ के बाद वे किस प्रोजेक्ट को चुनेंगे, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन एक खास स्क्रिप्ट ने उनका ध्यान खींचा है। यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर बनने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म हो सकती है। खास बात यह है कि यह फिल्म पुराने दौर के क्लासिक रोमांस की फॉर्मेट में बनाई जाने की योजना है, जो आज के दौर में कम देखने को मिलती है। इस वजह से ये प्रोजेक्ट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।
मैच्योर रोमांस की कहानी ने किया प्रभावित (Shahrukh Khan Upcoming Romantic Movie)
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक मैच्योर और इमोनल लव स्टोरी पर आधारित है। सूत्रों का कहना है कि यह स्क्रिप्ट अचानक सामने आई और इसे पढ़ने के बाद शाहरुख खान काफी प्रभावित हुए। अब अभिनेता इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और आगे की बातचीत जारी है।
अगर यह फिल्म बनती है, तो दर्शकों को लंबे समय बाद शाहरुख खान को क्लासिक रोमांटिक अवतार में देखने का मौका मिल सकता है। बॉलीवुड में उन्हें “किंग ऑफ रोमांस” कहा जाता है और उन्होंने पहले भी कई यादगार रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इसलिए यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।
मैच्योर रोमांस की कहानी ने किया प्रभावित
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक मैच्योर और भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है। सूत्रों का कहना है कि यह स्क्रिप्ट अचानक सामने आई और इसे पढ़ने के बाद शाहरुख खान काफी प्रभावित हुए। अब अभिनेता इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और आगे की बातचीत जारी है।
अगर यह फिल्म बनती है, तो दर्शकों को लंबे समय बाद शाहरुख खान को क्लासिक रोमांटिक अवतार में देखने का मौका मिल सकता है। बॉलीवुड में उन्हें “किंग ऑफ रोमांस” कहा जाता है और उन्होंने पहले भी कई यादगार रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इसलिए यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।
फराह खान के साथ भी बन सकती है नई फिल्म
इसी बीच ये भी चर्चा है कि निर्देशक फराह खान भी शाहरुख खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म डबल रोल की कहानी पर आधारित हो सकती है और इसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि शाहरुख खान ‘किंग’ के बाद कौन-सी फिल्म पहले शुरू करेंगे।
फिल्हाल अभिनेता के सामने कई विकल्प मौजूद हैं और वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल सकता है।


