ईरान के बाद इस मुस्लिम देश पर इज़रायल ने किया हमला, भीषण बमबारी से दहलाया

ईरान के बाद इस मुस्लिम देश पर इज़रायल ने किया हमला, भीषण बमबारी से दहलाया

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) के ईरान (Iran) पर हमले से मिडिल ईस्ट (Middle East) में खतरनाक युद्ध छिड़ गया है। अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडरों की मौत हो गई है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों से ईरान में काफी नुकसान हुआ है। जवाब में ईरान भी मिडिल ईस्ट में जिन-जिन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, वहाँ हमले कर रहा है। यह युद्ध फिलहाल रुकने की संभावना नज़र नहीं आ रही है। इसी बीच इज़रायल ने एक और देश पर हमला कर दिया है।

लेबनान पर इज़रायल ने की बमबारी

ईरान पर हमले के बाद अब इज़रायल ने लेबनान (Lebanon) पर हमला कर दिया है। इज़रायली फाइटर जेट्स ने लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) पर भीषण बमबारी की है। बेरूत में इज़रायली बमबारी से जोरदार धमाके हुए, जिससे हाहाकार मच गया।

हिज़बुल्लाह के हमले का दिया जवाब

इज़रायल में हाइफा के पास एक सैन्य ठिकाने पर हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के रॉकेट और ड्रोन अटैक का जवाब देने के लिए इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया। हिज़बुल्लाह की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए और बार-बार इज़रायली हमलों का जवाब देने के लिए उन्होंने इज़रायल के सैन्य ठिकाने पर हमला किया। गौरतलब है कि हिज़बुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *