लिंग बदलने के बाद अनाया बांगर हुईं भावुक, पिता संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो, बोलीं- सर्जरी आसान नहीं…

लिंग बदलने के बाद अनाया बांगर हुईं भावुक, पिता संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो, बोलीं- सर्जरी आसान नहीं…

Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे से बेटी बनी अनाया बांगर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे अहम दौर से गुजर रही हैं। शो ‘राइज एंड फॉल’ से फेम पाने वालीं अनाया जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद वो रिकवरी फेज में हैं और इसी बीच अस्पताल से सामने आई उनकी एक तस्वीर और भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात ये रही कि इस महत्वपूर्ण समय में उनके पिता खुद अस्पताल पहुंचकर उनके साथ खड़े नजर आए।

अनाया ने इस पूरे अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण कदम बताया है। साथ ही उन्होंने अपने पिता के समर्थन को अपने लिए सबसे बड़ी ताकत बताया।

अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

अनाया बांगर ने अस्पताल से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पिता संजय बांगर उनके पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए आसान नहीं रहा।

उन्होंने लिखा कि समझने, स्वीकार करने और साथ खड़े होने में समय लगा, लेकिन आज जब उनके पिता इस खास पल में उनके साथ हैं तो यह उनके लिए बेहद मायने रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समर्थन अचानक नहीं मिला, लेकिन जब मिला तो सच्चा और मजबूत था।

अनाया ने अपनी पोस्ट में यह भी स्वीकार किया कि सर्जरी उनके जीवन का बड़ा फैसला था, लेकिन पिता का साथ होने से यह कदम आसान महसूस हुआ।

आर्यन से अनाया बनने तक का सफर (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

एक समय पर आर्यन के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया ने लंबे समय तक अपनी पहचान को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने खुलकर बताया कि यह बदलाव अचानक नहीं आया बल्कि लंबे समय की सोच, आत्म-स्वीकृति और साहस का परिणाम है। अब वह एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जीवन की नई शुरुआत कर रही हैं।

उनका यह सफर समाज के लिए भी एक अहम मैसेज देता है कि अपनी असली पहचान को स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन यह जरूरी जरूर होता है।

सर्जरी के बाद वायरल हुआ रिकवरी वीडियो

सर्जरी के बाद सामने आए एक वीडियो में अनाया को अस्पताल में नर्स की मदद से धीरे-धीरे चलते देखा गया। उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद हल्का दर्द और असहजता सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। अनाया ने उम्मीद जताई कि आने वाले एक-दो हफ्तों में वह पूरी तरह सामान्य दिनचर्या में लौट आएंगी।

सोशल मीडिया पर मिलीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

अनाया के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने उनके साहस की तारीफ की और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि क्या इतना कठिन फैसला जरूरी था।

हालांकि इन प्रतिक्रियाओं के बीच अनाया ने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था और वह इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार और करीबियों का समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

क्रिकेट से रियलिटी शो तक का सफर

अनाया पहले क्रिकेट खेल चुकी हैं और घरेलू स्तर पर भारत और विदेश में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों के कारण उनके करियर की दिशा बदल गई। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पहचान को प्राथमिकता दी और आगे बढ़ने का फैसला लिया।

कुछ समय पहले वो शो ‘राइज एंड फॉल’ शो में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने अनुभवों और संघर्षों को लेकर कई खुलासे किए थे। अब उनकी यह नई यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *