Sunny Deol Photo Share With Mother Prakash Kaur: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को लगभग 5 महीने हो चुके हैं। पिता को खोने बाद जहां पूरा देओल परिवार मातम छाया हुआ था वहीं अब हर कोई आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। धर्मेंद्र ने 2 शादी की थी। पहली उनकी पत्नी प्रकाश कौर हैं और दूसरी हेमा मालिनी हैं। ऐसे में सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर की पिता के जाने के बाद पहली तस्वीर शेयर की है। सनी देओल अक्सर अपने सख्त मिजाज और ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस तस्वीर में उनका एक बेहद नरम और भावुक पहलू नजर आ रहा है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
सनी देओल ने की मां प्रकाश कौर के साथ फोटो (Sunny Deol Photo Share With Mother Prakash Kaur)
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वह अपनी मां प्रकाश कौर के कंधे पर सिर झुकाए बेहद करीब नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर एक धीमी और संतोषभरी मुस्कान है, जो मां-बेटे के अटूट रिश्ते को बयां कर रही है, लेकिन इस तस्वीर में प्रकाश कौर के अंदर का दर्द उनकी आंखों में साफ नजर आ रहा है। जब धर्मेंद्र बीमार थे तब हॉस्पिटल से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पति के लिए रोती हुई नजर आई थीं। ऐसे में धर्मेंद्र की मौत के बाद प्रकाश कौर की सनी देओल ने पहली फोटो शेयर की है। सनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा- “मां”। बस, इतना लिखना ही काफी था कि फैंस ने इस पोस्ट पर प्यार की बौछार कर दी।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर रहती हैं लाइमलाइट से दूर (Sunny Deol Instagram)
बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी साल 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं- सनी, बॉबी, विजेता और अजीता। सनी और बॉबी अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर यह जताते रहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे मां का कितना बड़ा आशीर्वाद है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है उन्होंने मां के साथ जो फोटो शेयर की।

‘बॉर्डर 2’ का जलवा है बरकरार (Sunny Deol Border 2)
काम की बात करें तो सनी देओल हाल ही में अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए हैं। 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी गदर मचा रही है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों की मौजूदगी ने इसे और भी भव्य बना दिया है।
फैंस कर रहे हैं ‘लाहौर 1947’ का इंतजार
वहीं, अब सनी देओल अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म विभाजन (बंटवारे) की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और उनके बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।


