पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद न्यूजीलैंड को चुनौती देने के लिए बांग्लादेश तैयार, जानें तारीख और वेन्यू

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद न्यूजीलैंड को चुनौती देने के लिए बांग्लादेश तैयार, जानें तारीख और वेन्यू

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 17 अप्रैल से होगी। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे पर बांग्लादेश में तीन वनडे और उसके बाद इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम के 13 अप्रैल को ढाका पहुंचने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच 17 और 20 अप्रैल को वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले जाएंगे। ये दोनों ही मुकाबले मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे, जबकि सीरीज का आखिरी मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में 23 अप्रैल को खेला जाएगा। तीनों ही मैच डे-नाइट होंगे।

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। शुरुआती दो मैच 27 अप्रैल और 29 अप्रैल को चट्टोग्राम में होंगे, जबकि अंतिम मैच 2 मई को मीरपुर में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपने ही घर पर 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा था।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच साल 1990 से अब तक कुल 46 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा। इस दौरान कीवी टीम ने 34 मैच अपने नाम किए, जबकि 11 मुकाबले बांग्लादेश ने जीते। इस बीच एक मैच बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के आंकड़ों को देखें, तो इसमें भी न्यूजीलैंड का ही पलड़ा भारी रहा है। कीवी टीम ने अब तक 20 में से 15 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की। एक मैच बेनतीजा रहा।

बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 17 अप्रैल: पहला वनडे (ढाका)
  • 20 अप्रैल: दूसरा वनडे, (ढाका)
  • 23 अप्रैल: तीसरा वनडे, (चटगांव)

बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 27 अप्रैल: पहला टी20 मैच, (चटगांव)
  • 29 अप्रैल: दूसरा टी20 मैच, (चटगांव)
  • 2 मई: तीसरा टी20 मैच, (ढाका)

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *