कैंसर के बाद Dipika Kakar को 1.3 सेमी का हुआ सिस्ट, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

कैंसर के बाद Dipika Kakar को 1.3 सेमी का हुआ सिस्ट, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

Dipika Kakar In Fear Due To cyst: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और ‘ससुराल सिमर का’ के लिए जानी जाने वाली दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने हेल्थ को लेकर एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें, कुछ महीने पहले लीवर कैंसर के स्टेज 2 का सामना करने वाली दीपिका ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में एक इमोशनल अपडेट दिया, बताया कि जून 2025 में ट्यूमर हटाने की सर्जरी के दौरान इलाज चला, लेकिन अब उनके शरीर में 1.3 सेंटीमीटर का एक नया सिस्ट पाया गया है, जिससे उन्हें फिर से परेशानी हो रही है और ये एक संक्रमण है।

हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग्स और बीमारियों के बाद होती है परेशानी

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका को इस खबर ने उन्हें अंदर से काफी हिला दिया है। वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताती हैं कि कैसे इस बार की समस्या ने उनका मन काफी बेचैन कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन वे इस खबर के तनाव में इसलिए डूबी रहीं कि अपना व्लॉग भी बनाना कठिन हो गया था।

इस मुश्किल दौर में दीपिका ने महिलाओं के शरीर की परेशानियों और उनकी अद्भुत क्षमता पर भी बात की। उनका कहना है कि महिलाओं का शरीर जितना जटिल होता है, वे उतनी ही मजबूत होती हैं। वे हर महीने के हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग्स और बीमारियों के बाद अपने जीवन को पूरी मेहनत से संभालती हैं, जो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं के धैर्य और जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि विपरीत हालात में खुद को संभालना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Dipika Kakar

बीमारी में मजबूत और सकारात्मक बने रहना है जरूरी

इतना ही नहीं, कैंसर के बीमारी के बाद दीपिका की जीवनशैली में भी काफी बदलाव आया है। अब वे थकान महसूस होने पर तुरन्त आराम करती हैं और अपने शरीर की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं क्योंकि मजबूत और सकारात्मक बने रहना जरूरी है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी के साथ इलाज के बारे में सोचना कभी-कभी बहुत भारी हो जाता है।

बता दें, सिस्ट (Cyst) शरीर के tissues में बनने वाली एक बंद थैलीनुमा संरचना है, जिसके अंदर तरल और गैसीय पदार्थ भरा हो सकता है। ये आमतौर पर गैर-कैंसरयुक्त (benign) होते हैं और शरीर के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकते हैं। दरअससल सिस्ट संक्रमण, पुरानी सूजन या ग्रंथियों में रुकावट के कारण होते हैं, जिसका दर्द असहनीय होता है।

कैंसर का इलाज और कीमोथेरेपी की अनुभव है दर्दनाक

एक्ट्रेस दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम अपने व्लॉग के द्वारा कैंसर के इलाज, कीमोथेरेपी के अनुभव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इस कोशिश से वे अपने फैंस को ये भरोसा देना चाहते हैं कि मुश्किल से गुजरते समय भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि, दीपिका कक्कड़ की लड़ाई बीमारी के साथ जारी है, जो काफी असहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *