नवादा में स्कॉर्पियो ने 8 साल के बच्चे को कुचला:मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, गाड़ी जब्त

नवादा में एक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा के पास सड़क जाम कर दिया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह घटना नरहट के खनवां पथ पर हसनपुरा गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय आर्यन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। ई-रिक्शा पर बैठने के दौरान हादसा

मृतक के पिता कारू राजवंशी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ हसनपुरा स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। मंगलवार को वे ससुराल से अपने घर जाने के लिए गांव के स्कूल के पास ई-रिक्शा पर बैठने जा रहे थे, तभी खनवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक तेजी से भाग निकला। ग्रामीणों ने बाइक से उसका पीछा किया और चालक बीजू बिगहा गांव में स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हसनपुरा के पास ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गुस्साए ग्रामीणों ने हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा के पास सड़क जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे, स्कॉर्पियो चालक पर सख्त कार्रवाई और स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे के जाम के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी ने भी लोगों को समझाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला से स्वाट दस्ता भी बुलाया गया था। BCO ने मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन

बीसीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, आवश्यक कार्रवाई करने और सरकार से मिलने वाला मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। नवादा में एक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा के पास सड़क जाम कर दिया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह घटना नरहट के खनवां पथ पर हसनपुरा गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय आर्यन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। ई-रिक्शा पर बैठने के दौरान हादसा

मृतक के पिता कारू राजवंशी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ हसनपुरा स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। मंगलवार को वे ससुराल से अपने घर जाने के लिए गांव के स्कूल के पास ई-रिक्शा पर बैठने जा रहे थे, तभी खनवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक तेजी से भाग निकला। ग्रामीणों ने बाइक से उसका पीछा किया और चालक बीजू बिगहा गांव में स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हसनपुरा के पास ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गुस्साए ग्रामीणों ने हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा के पास सड़क जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे, स्कॉर्पियो चालक पर सख्त कार्रवाई और स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे के जाम के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी ने भी लोगों को समझाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला से स्वाट दस्ता भी बुलाया गया था। BCO ने मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन

बीसीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, आवश्यक कार्रवाई करने और सरकार से मिलने वाला मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *