लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 दिन हंगामे के बाद माहौल शांत:कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात, फेंसिंग वर्क अभी भी ठप

लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 दिन हंगामे के बाद माहौल शांत:कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात, फेंसिंग वर्क अभी भी ठप

लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 दिन तक चले बवाल और घमासान के बाद आज बुधवार को माहौल शांत दिखा। हालांकि, ऐहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। लाल बारादरी परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर सभी की एंट्री भी बैन रही। वही मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी कई राउंड में हालात का जायजा लेते नजर आए। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से बावल में शामिल छात्रों के खिलाफ जांच भी शुरू करने की बात कही गई। 3 दिन तक कैंपस में जमकर हुआ घमासान रविवार दोपहर से ही लाल बारादरी को लेकर कैंपस का माहौल बिगड़ नजर आया। इस बीच सोमवार और मंगलवार को कैंपस में विरोध और प्रदर्शन चरम पर रहा। कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ा गया हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से साथ छात्रों को नोटिस जारी की गई जबकि 6 पूर्व छात्रों को कैंपस में एंट्री बैन की गई है वह लखनऊ पुलिस की तरफ से रविवार को फेंसिंग के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 13 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गईं। बवाल करने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ होगा एक्शन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि कैंपस का माहौल बिगड़ता वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैंपस में निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जो पढ़ने वाले स्टूडेंट हैं उनके लिए कैंपस में मुफीद माहौल तैयार किया जाएगा। बवाल करने वाले स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जा रहा है और उन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *