महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रज्ञा प्रवाह का स्नेह मिलन समारोह

भास्कर न्यूज | सीवान| वंदेमातरम राष्ट्र जागृति का महामंत्र है, जो हमारी धमनियों में ऊर्जा का संचार करता है। जिसके वशीभूत होकर मां भारती के सैकड़ों लाडलों ने समय समय पर अपना सर्वस्व बलिदान दे दिया। वंदे मातरम् के प्रभाव को खंडित करने का 1923 से ही प्रयास किया गया। जिसकी अंतिम परिणति 24, जनवरी 1950 को हुई। जब इसे विस्थापित कर इसे राष्ट्र गान का दर्जा से विस्थापित किया गया। तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा थी। नई पीढ़ी में जोश और ऊर्जा भरने के लिए वंदे मातरम् का गायन अत्यंत आवश्यक है। ये बातें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र सह संयोजक विमर्श आयाम डॉक्टर अशोक प्रियंवद ने प्रज्ञा प्रवाह की सीवान इकाई द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कही।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में बौद्धिक मंच प्रज्ञा प्रवाह (चेतना) की सिवान इकाई द्वारा एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को नगर के महावीरपुरम स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें एक दूसरे से परिचय के साथ “वंदे मातरम् के ऐतिहासिक संदर्भ” पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि अमेरिका में प्रबंधन विशेषज्ञ शांता नंद मिश्रा रहे। विद्याभारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नवीन सिंह परमार बतौर सारस्वत अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने किया। आभार ज्ञापन ऋत्विक भारद्वाज ने किया। महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन का शुभारंभ आगत अतिथियों ने किया। चेतना के सारण विभाग के संयोजक प्रोफेसर अवधेश शर्मा, जिला संयोजक डॉक्टर शैलेश राम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। महिला आयाम की प्रदेश संयोजिका विभा द्विवेदी ने संगठन गीत का गायन किया। ऋत्विक भारद्वाज ने वंदे मातरम का गायन किया। मंच संचालन के दौरान सीवान जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक बौद्धिक मंच है, जो तथ्यपूर्ण, सकारात्मक, सृजनात्मक, राष्ट्रवादी विचारों के प्रवाह को सुनिश्चित करता है। इस विश्वास के साथ कि मजबूत विचारों पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। मौके पर डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी विभाग कार्यवाह सारण प्रभात रंजन, अनुराधा गुप्ता, ताप्ती वर्मा, पूनम त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, डॉक्टर पूजा तिवारी, डॉक्टर रीता शर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख अमन कुशवाहा, डॉक्टर पूजा गुप्ता, प्रेमशंकर सिंह, शंकर पांडेय, मीनाक्षी सिंह, आशुतोष कुमार, रामबाबू यादव, रश्मि गिरी, लक्ष्मीकांत पांडेय, अवधेश द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, अवधेश कुमार, संजय कुमार, क्षमा शर्मा, सतीश कुमार, विनोद कुशवाहा, अरविंद कुमार आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | सीवान| वंदेमातरम राष्ट्र जागृति का महामंत्र है, जो हमारी धमनियों में ऊर्जा का संचार करता है। जिसके वशीभूत होकर मां भारती के सैकड़ों लाडलों ने समय समय पर अपना सर्वस्व बलिदान दे दिया। वंदे मातरम् के प्रभाव को खंडित करने का 1923 से ही प्रयास किया गया। जिसकी अंतिम परिणति 24, जनवरी 1950 को हुई। जब इसे विस्थापित कर इसे राष्ट्र गान का दर्जा से विस्थापित किया गया। तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा थी। नई पीढ़ी में जोश और ऊर्जा भरने के लिए वंदे मातरम् का गायन अत्यंत आवश्यक है। ये बातें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र सह संयोजक विमर्श आयाम डॉक्टर अशोक प्रियंवद ने प्रज्ञा प्रवाह की सीवान इकाई द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कही।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में बौद्धिक मंच प्रज्ञा प्रवाह (चेतना) की सिवान इकाई द्वारा एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को नगर के महावीरपुरम स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें एक दूसरे से परिचय के साथ “वंदे मातरम् के ऐतिहासिक संदर्भ” पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि अमेरिका में प्रबंधन विशेषज्ञ शांता नंद मिश्रा रहे। विद्याभारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नवीन सिंह परमार बतौर सारस्वत अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने किया। आभार ज्ञापन ऋत्विक भारद्वाज ने किया। महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन का शुभारंभ आगत अतिथियों ने किया। चेतना के सारण विभाग के संयोजक प्रोफेसर अवधेश शर्मा, जिला संयोजक डॉक्टर शैलेश राम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। महिला आयाम की प्रदेश संयोजिका विभा द्विवेदी ने संगठन गीत का गायन किया। ऋत्विक भारद्वाज ने वंदे मातरम का गायन किया। मंच संचालन के दौरान सीवान जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक बौद्धिक मंच है, जो तथ्यपूर्ण, सकारात्मक, सृजनात्मक, राष्ट्रवादी विचारों के प्रवाह को सुनिश्चित करता है। इस विश्वास के साथ कि मजबूत विचारों पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। मौके पर डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी विभाग कार्यवाह सारण प्रभात रंजन, अनुराधा गुप्ता, ताप्ती वर्मा, पूनम त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, डॉक्टर पूजा तिवारी, डॉक्टर रीता शर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख अमन कुशवाहा, डॉक्टर पूजा गुप्ता, प्रेमशंकर सिंह, शंकर पांडेय, मीनाक्षी सिंह, आशुतोष कुमार, रामबाबू यादव, रश्मि गिरी, लक्ष्मीकांत पांडेय, अवधेश द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, अवधेश कुमार, संजय कुमार, क्षमा शर्मा, सतीश कुमार, विनोद कुशवाहा, अरविंद कुमार आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *