सुपौल में 9 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा:14 से 21 अप्रैल तक होगा पेपर, 2 पालियों में लिया जाएगा एग्जाम

सुपौल में 9 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा:14 से 21 अप्रैल तक होगा पेपर, 2 पालियों में लिया जाएगा एग्जाम

सुपौल में आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए। दो पालियों में होगा एग्जाम जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। 16 और 19 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता (जनरल एप्टीट्यूड) विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था कर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र की होगी जांच जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के संचालन में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। सुपौल में आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए। दो पालियों में होगा एग्जाम जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। 16 और 19 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता (जनरल एप्टीट्यूड) विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था कर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र की होगी जांच जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के संचालन में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *