सोशल मीडिया पोस्ट पर अधिवक्ताओं ने दी तहरीर:कानपुर बार एसोसिएशन के अपमान पर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पोस्ट पर अधिवक्ताओं ने दी तहरीर:कानपुर बार एसोसिएशन के अपमान पर कार्रवाई की मांग

कानपुर के कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के बाद सोशल मीडिया पर कानपुर बार एसोसिएशन के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह चौहान ने थाना पनकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पनकी गंगागंज के रहने वाले अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह चौहान रविवार को करीब आधा दर्जन साथियों के साथ पनकी थाने पहुंचे। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते 27 फरवरी को कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा कचहरी प्रांगण में परंपरा के अनुसार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और वह अपने घर लौट आए। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी आरोप है कि 28 फरवरी की रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ठाकुर आर्यन चंदेल’ (@thakuraryansin8) और ‘therkanpur78’ नामक यूजर आईडी से बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के खिलाफ अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए अधिवक्ताओं की सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सार्वजनिक मंच पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अधिवक्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वही पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है। थाना प्रभारी पनकी, मनोज भदौरिया ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आईटी सेल की मदद से संबंधित हैंडल्स की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *