अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शनिवार देर रात करीब 10 बजे पीएसी गेट के पास पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई। पुलिस की गोली लगने से राजेंद्र सोनकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उन्हें सीने से सटाकर तमंचे से गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी के साथी की भी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *