सोनपुर में फरार अभियुक्त महिलाओं के घर पर इश्तेहार चस्पा:नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की जाएगी

सोनपुर में फरार अभियुक्त महिलाओं के घर पर इश्तेहार चस्पा:नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की जाएगी

हरिहरनाथ पुलिस ने सोनपुर की नवविवाहिता हत्याकांड में फरार चल रही दो महिलाओं के घर इश्तहार चिपकाए हैं। यह कार्रवाई वैशाली जिले के करतहा बुजुर्ग गांव में की गई, जहां पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाए। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने रविवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सोनपुर की एक नवविवाहित महिला की हत्या से जुड़ा है। 17 जनवरी 2026 की रात ससुराल वालों ने महिला के शव को सोनपुर के चिड़िया बाजार स्थित उसके मायके में स्कॉर्पियो से लाकर फेंक दिया था। मृतका के मायके वालों के आवेदन पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की थी। इस मामले में मृतका के पति और भैसूर सहित कुल 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कांड में दो महिला आरोपी, रीना देवी और दुलारी देवी (पति ननकी सिंह), फरार चल रही हैं। न्यायालय के आदेश पर कांड संख्या 19/26 के तहत पुलिस ने इनके करतहा बुजुर्ग स्थित घरों पर इश्तिहार चिपकाए हैं। हरिहरनाथ पुलिस ने सोनपुर की नवविवाहिता हत्याकांड में फरार चल रही दो महिलाओं के घर इश्तहार चिपकाए हैं। यह कार्रवाई वैशाली जिले के करतहा बुजुर्ग गांव में की गई, जहां पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाए। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने रविवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सोनपुर की एक नवविवाहित महिला की हत्या से जुड़ा है। 17 जनवरी 2026 की रात ससुराल वालों ने महिला के शव को सोनपुर के चिड़िया बाजार स्थित उसके मायके में स्कॉर्पियो से लाकर फेंक दिया था। मृतका के मायके वालों के आवेदन पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की थी। इस मामले में मृतका के पति और भैसूर सहित कुल 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कांड में दो महिला आरोपी, रीना देवी और दुलारी देवी (पति ननकी सिंह), फरार चल रही हैं। न्यायालय के आदेश पर कांड संख्या 19/26 के तहत पुलिस ने इनके करतहा बुजुर्ग स्थित घरों पर इश्तिहार चिपकाए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *