दरभंगा में फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार:सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती होगी

दरभंगा में फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार:सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती होगी

दरभंगा जिले के बिरौल पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को थाना क्षेत्र के फकीरना, परड़ी और सुपौल बाजार क्षेत्र में नामजद आरोपियों के घरों इश्तेहार चिपकाया। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। परड़ी गांव मे गंगिया देवी, कारी मंडल, फकीरना में हीरालाल सदा, दिनेश सदा, लोचन सदा, होरील सदा के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा सुपौल बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्य गोल्डन वर्मा, राजीव रंजन वर्मा, संजीव वर्मा और कुणाल वर्मा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार है। अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कानून से भाग रहे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा जिले के बिरौल पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को थाना क्षेत्र के फकीरना, परड़ी और सुपौल बाजार क्षेत्र में नामजद आरोपियों के घरों इश्तेहार चिपकाया। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। परड़ी गांव मे गंगिया देवी, कारी मंडल, फकीरना में हीरालाल सदा, दिनेश सदा, लोचन सदा, होरील सदा के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा सुपौल बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्य गोल्डन वर्मा, राजीव रंजन वर्मा, संजीव वर्मा और कुणाल वर्मा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार है। अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कानून से भाग रहे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *