दरभंगा में वारंटियों के घर इश्तेहार चिपकाया:शराब पीने वाले 5 लोगों की गिरफ्तारी, अलग-अलग इलाकों में पुलिस की कार्रवाई

दरभंगा में वारंटियों के घर इश्तेहार चिपकाया:शराब पीने वाले 5 लोगों की गिरफ्तारी, अलग-अलग इलाकों में पुलिस की कार्रवाई

दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वारंटियों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, वहीं शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिरौल थाना पुलिस ने जिन लोगों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें तेजनारायण चौधरी, अवधेश चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रमाकांत चौधरी और शंभू सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी लदहो गांव के निवासी बताए गए हैं। शराब मामले में गिरफ्तार लोगों को कराया मेडिकल

वहीं, वाजितपुर थाना पुलिस ने शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हीरा चौपाल, जलेश्वर चौपाल, शत्रुघन चौपाल, रंजन शर्मा उर्फ कपिल और ललन चौपाल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वारंटियों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, वहीं शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिरौल थाना पुलिस ने जिन लोगों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें तेजनारायण चौधरी, अवधेश चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रमाकांत चौधरी और शंभू सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी लदहो गांव के निवासी बताए गए हैं। शराब मामले में गिरफ्तार लोगों को कराया मेडिकल

वहीं, वाजितपुर थाना पुलिस ने शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हीरा चौपाल, जलेश्वर चौपाल, शत्रुघन चौपाल, रंजन शर्मा उर्फ कपिल और ललन चौपाल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *