भोजपुर में विवाहिता की हत्या मामले में चिपकाया इश्तेहार:सास, पति, देवर समेत 6 आरोपियों को चेतावनी; सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी

भोजपुर में विवाहिता की हत्या मामले में चिपकाया इश्तेहार:सास, पति, देवर समेत 6 आरोपियों को चेतावनी; सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी

भोजपुर के एडौरा गांव में विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने मृतका की सास देवंती देवी, देवर मुकेश सिंह और पति सोनाधारी सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। इसके अलावा संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव निवासी कमल नारायण, कमल किशोर और कमलधारी सिंह के आवास पर भी इश्तेहार लगाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर सभी फरार आरोपी समय रहते कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। शादी के 5 महीने बाद मौत संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव निवासी भोला सिंह ने अपनी पुत्री आरती कुमारी की शादी 12 मई 2025 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी जीतन सिंह के पुत्र सोनाधारी सिंह से की थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग को लेकर आरती कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने आरती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पीट-पीटकर हुई थी हत्या इस घटना के बाद मृतका के पिता भोला सिंह ने उदवंतनगर थाना में पति सोनाधारी सिंह, सास देवंती देवी, ससुर जीतन सिंह, देवर मुकेश सिंह सहित अन्य के खिलाफ दहेज में बाइक की मांग को लेकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर जीतन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य सभी आरोपी घटना के बाद से फरार है। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। भोजपुर के एडौरा गांव में विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने मृतका की सास देवंती देवी, देवर मुकेश सिंह और पति सोनाधारी सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। इसके अलावा संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव निवासी कमल नारायण, कमल किशोर और कमलधारी सिंह के आवास पर भी इश्तेहार लगाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर सभी फरार आरोपी समय रहते कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। शादी के 5 महीने बाद मौत संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव निवासी भोला सिंह ने अपनी पुत्री आरती कुमारी की शादी 12 मई 2025 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी जीतन सिंह के पुत्र सोनाधारी सिंह से की थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग को लेकर आरती कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने आरती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पीट-पीटकर हुई थी हत्या इस घटना के बाद मृतका के पिता भोला सिंह ने उदवंतनगर थाना में पति सोनाधारी सिंह, सास देवंती देवी, ससुर जीतन सिंह, देवर मुकेश सिंह सहित अन्य के खिलाफ दहेज में बाइक की मांग को लेकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर जीतन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य सभी आरोपी घटना के बाद से फरार है। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *