8 घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की का इश्तेहार चिपकाया:गयाजी में एक्शन में मुफस्सिल पुलिस; एक करोड़ की ठगी मामले में फरार है बदमाश

8 घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की का इश्तेहार चिपकाया:गयाजी में एक्शन में मुफस्सिल पुलिस; एक करोड़ की ठगी मामले में फरार है बदमाश

गयाजी में संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ मुफ्फसिल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एक करोड़ चार लाख रुपये के गबन, हत्या और पुलिस बल पर हमले जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों के आठ घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया गया। कार्रवाई ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजाकर की गई। ताकि, इलाके में साफ संदेश जाए कि कानून से भागने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से चस्पा किए गए इश्तेहार में चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपी एक महीने के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं होती है तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी से जुड़ा मामला आठ में से तीन घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के हैं। पूरा मामला जमीन सौदे के नाम पर एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी से जुड़ा हुआ है। अपर थानाध्यक्ष शशि भानु ने बताया कि कुणाल यादव, दिव्या भारती, सईदा खातून, मर्तजा और राजन पर एक मैरीन इंजीनियर से जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ चार लाख रुपये लेने का आरोप है। सौदा सीताकुंड के पास की जमीन को लेकर तय हुआ था। बाद में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, वह पहले से किसी अन्य के नाम बिक चुकी थी और उसका म्यूटेशन भी हो चुका था। जमीन सईदा खातून की बताई गई, जबकि सौदे में कुणाल यादव ब्रोकर की भूमिका में था। मामले का खुलासा होने के बाद इंजीनियर को धमकाया गया और मुख्य आरोपी फरार हो गए। इसी क्रम में मुफ्फसिल पुलिस ने भिंडस के पास मनोज सिंह और कचौड़ी सिंह के घर पर भी इश्तेहार चस्पा किया। हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे बुधगेरे निवासी रंजीत मांझी, संजीत मांझी और मुसाफिर मांझी के घरों पर भी कुर्की का नोटिस लगाया गया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एसके द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश को लेकर सभी आरोपियों के घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाए गए हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई है। उन्होंने कहा कि कुणाल यादव और उसके सहयोगियों को एक महीने का समय दिया गया है। तय अवधि में सरेंडर नहीं करने पर उनके मकानों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है और फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ गया है। गयाजी में संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ मुफ्फसिल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एक करोड़ चार लाख रुपये के गबन, हत्या और पुलिस बल पर हमले जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों के आठ घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया गया। कार्रवाई ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजाकर की गई। ताकि, इलाके में साफ संदेश जाए कि कानून से भागने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से चस्पा किए गए इश्तेहार में चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपी एक महीने के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं होती है तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी से जुड़ा मामला आठ में से तीन घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के हैं। पूरा मामला जमीन सौदे के नाम पर एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी से जुड़ा हुआ है। अपर थानाध्यक्ष शशि भानु ने बताया कि कुणाल यादव, दिव्या भारती, सईदा खातून, मर्तजा और राजन पर एक मैरीन इंजीनियर से जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ चार लाख रुपये लेने का आरोप है। सौदा सीताकुंड के पास की जमीन को लेकर तय हुआ था। बाद में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, वह पहले से किसी अन्य के नाम बिक चुकी थी और उसका म्यूटेशन भी हो चुका था। जमीन सईदा खातून की बताई गई, जबकि सौदे में कुणाल यादव ब्रोकर की भूमिका में था। मामले का खुलासा होने के बाद इंजीनियर को धमकाया गया और मुख्य आरोपी फरार हो गए। इसी क्रम में मुफ्फसिल पुलिस ने भिंडस के पास मनोज सिंह और कचौड़ी सिंह के घर पर भी इश्तेहार चस्पा किया। हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे बुधगेरे निवासी रंजीत मांझी, संजीत मांझी और मुसाफिर मांझी के घरों पर भी कुर्की का नोटिस लगाया गया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एसके द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश को लेकर सभी आरोपियों के घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाए गए हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई है। उन्होंने कहा कि कुणाल यादव और उसके सहयोगियों को एक महीने का समय दिया गया है। तय अवधि में सरेंडर नहीं करने पर उनके मकानों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है और फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *