मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। इस संबंध में, कटिहार जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार जिले के तीनों अनुमंडलों के 10 प्रखंडों में विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स कार्यरत हैं। इनमें कटिहार अनुमंडल में 31, बारसोई में 8 और मनिहारी में 5 एजीसी शामिल हैं। सभी कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए आज कुल 22,840 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 900 व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी मौजूद हैं। 20 मार्च को घरेलू गैस की 4,769 बुकिंग की गई डीएसओ सुशील कुमार के अनुसार, 20 मार्च 2026 को घरेलू गैस की 4,769 बुकिंग की गई थी, जिसके मुकाबले 5,632 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई गई। उन्होंने पुष्टि की कि जिले में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और खपत के अनुरूप सामान्य रूप से आपूर्ति जारी है। मांग के अनुसार, 20 मार्च 2026 को कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 10,344 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकेगी। केंद्र सरकार के अधिकारी राज्य स्तर से लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर एलपीजी गैस आपूर्ति और वितरण का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य गैस की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और अवैध बिक्री को रोकना है। मामले में कटिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई इसी क्रम में, 20 मार्च 2026 को समेली प्रखंड में गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस मामले में कटिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिले में अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 16 धावा दल का गठन किया गया है। साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में दिनांक 20.03.2026 को समेली प्रखंड में गैस की कालाबाजारी/अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गयी। कटिहार में प्राथमिक दर्ज करायी गयी है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की इस बीच प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रामक/भड़काऊ खबरों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों की भीड़ न लगाएं। नागरिकों के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। जरूरतमंद संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति हेतु अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के महेनजर आमजन को होने वाली कठिनाइयों के निदान हेतु जिला स्तर पर हेल्पलाइन नम्बर–06452–239025 एवं 239026 जारी किया गया है। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। इस संबंध में, कटिहार जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार जिले के तीनों अनुमंडलों के 10 प्रखंडों में विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स कार्यरत हैं। इनमें कटिहार अनुमंडल में 31, बारसोई में 8 और मनिहारी में 5 एजीसी शामिल हैं। सभी कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए आज कुल 22,840 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 900 व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी मौजूद हैं। 20 मार्च को घरेलू गैस की 4,769 बुकिंग की गई डीएसओ सुशील कुमार के अनुसार, 20 मार्च 2026 को घरेलू गैस की 4,769 बुकिंग की गई थी, जिसके मुकाबले 5,632 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई गई। उन्होंने पुष्टि की कि जिले में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और खपत के अनुरूप सामान्य रूप से आपूर्ति जारी है। मांग के अनुसार, 20 मार्च 2026 को कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 10,344 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकेगी। केंद्र सरकार के अधिकारी राज्य स्तर से लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर एलपीजी गैस आपूर्ति और वितरण का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य गैस की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और अवैध बिक्री को रोकना है। मामले में कटिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई इसी क्रम में, 20 मार्च 2026 को समेली प्रखंड में गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस मामले में कटिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिले में अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 16 धावा दल का गठन किया गया है। साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में दिनांक 20.03.2026 को समेली प्रखंड में गैस की कालाबाजारी/अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गयी। कटिहार में प्राथमिक दर्ज करायी गयी है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की इस बीच प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रामक/भड़काऊ खबरों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों की भीड़ न लगाएं। नागरिकों के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। जरूरतमंद संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति हेतु अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के महेनजर आमजन को होने वाली कठिनाइयों के निदान हेतु जिला स्तर पर हेल्पलाइन नम्बर–06452–239025 एवं 239026 जारी किया गया है।


