जमुई में एसपी का प्रशासनिक फेरबदल:झाझा-मोहनपुर, चन्द्रदीप सहित कई थानों में नई तैनाती

जमुई में एसपी का प्रशासनिक फेरबदल:झाझा-मोहनपुर, चन्द्रदीप सहित कई थानों में नई तैनाती

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में झाझा, मोहनपुर, चन्द्रदीप और गिद्धौर सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। जारी आदेश के अनुसार, झाझा थाना की कमान लाल बहादुर सिंह को सौंपी गई है। गिद्धौर थाना की जिम्मेदारी तेजतर्रार महिला पदाधिकारी राशि मल्लिक को दी गई है। चन्द्रदीप थाना के लिए अरविंद कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहनपुर थाना में राकेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश दूबे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार को मोहनपुर थाना की कमान इसके अतिरिक्त, अरविंद कुमार को मोहनपुर थाना, अमीषा रत्न को महिला थाना, क्षेवर राम को द्वारपहाड़ी थाना, ज्योति कुमारी को एससी/एसटी थाना तथा उदय कुमार को बोधवन तालाब टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह को एएलटीएफ झाझा की जिम्मेदारी दी गई है। झाझा के पूर्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को प्रभारी अभियोजन कोषांग के साथ विधि-व्यवस्था शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जितेंद्र पाल को यातायात थाना, जबकि राजेंद्र साह को विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अर्जुन राउत को झाझा थाना में तैनाती अन्य तबादलों में अर्जुन राउत को झाझा थाना, रूही फातिमा को सोशल मीडिया सेल, स्वीटी कुमारी को जमुई थाना, ब्यूटी कुमारी को चंद्रमंडी थाना, सुमन कुमारी को मोहनपुर थाना, बृज बिहारी राय को सोनो थाना, दिनेश कुमार को लक्ष्मीपुर थाना, संजीव कुमार यादव को गरही थाना, ललन कुमार राम को जमुई थाना तथा अनिल कुमार प्रसाद और सरोज कुमार झा को द्वारपहाड़ी थाना में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में झाझा, मोहनपुर, चन्द्रदीप और गिद्धौर सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। जारी आदेश के अनुसार, झाझा थाना की कमान लाल बहादुर सिंह को सौंपी गई है। गिद्धौर थाना की जिम्मेदारी तेजतर्रार महिला पदाधिकारी राशि मल्लिक को दी गई है। चन्द्रदीप थाना के लिए अरविंद कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहनपुर थाना में राकेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश दूबे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार को मोहनपुर थाना की कमान इसके अतिरिक्त, अरविंद कुमार को मोहनपुर थाना, अमीषा रत्न को महिला थाना, क्षेवर राम को द्वारपहाड़ी थाना, ज्योति कुमारी को एससी/एसटी थाना तथा उदय कुमार को बोधवन तालाब टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह को एएलटीएफ झाझा की जिम्मेदारी दी गई है। झाझा के पूर्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को प्रभारी अभियोजन कोषांग के साथ विधि-व्यवस्था शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जितेंद्र पाल को यातायात थाना, जबकि राजेंद्र साह को विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अर्जुन राउत को झाझा थाना में तैनाती अन्य तबादलों में अर्जुन राउत को झाझा थाना, रूही फातिमा को सोशल मीडिया सेल, स्वीटी कुमारी को जमुई थाना, ब्यूटी कुमारी को चंद्रमंडी थाना, सुमन कुमारी को मोहनपुर थाना, बृज बिहारी राय को सोनो थाना, दिनेश कुमार को लक्ष्मीपुर थाना, संजीव कुमार यादव को गरही थाना, ललन कुमार राम को जमुई थाना तथा अनिल कुमार प्रसाद और सरोज कुमार झा को द्वारपहाड़ी थाना में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *